Categories
राजनीति मुद्दा

हरिनाथ साहू को राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया…

13

रिपोर्ट- वसीम अकरम…

रांची(कांके प्रखंड) –  राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन द्वारा झारखंड प्रदेश के लिए नई कमिटी का गठन किया गया है। कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, साहू मुरारी गुप्ता द्वारा झारखंड प्रदेश पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की गई है, जिसमें सुनील साहू को प्रदेश अध्यक्ष और हरिनाथ साहू को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

पिछले दो वर्षों से सामाजिक न्याय एवं राजनीतिक भागीदारी के लिए समाजिक जन जागरण अभियान के लिए निरंतर प्रयास को देखते हुए कमिटी को 3 वर्षों के लिए पुनः मनोनयन किया गया है।

हरिनाथ साहू को राष्ट्रीय तेली महासंगठन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर रांची जिला अध्यक्ष, कुंज बिहारी साहू , बेनी साहू, कांके जिला परिषद सदस्य किरण देवी, दीपक कुमार, बुढ़मू से मीडिया प्रभारी संजय साहू, कार्यवाहक कार्यकारी जिला अध्यक्ष अजीत साहू, मुरारी गुप्ता, रामविलास साहू, शत्रुघ्न साहू, महामंत्री हीरालाल साहू, आशीष कुमार, डॉ.दानेश्वर साहू, उप मुखिया जितेंद्र साहू, कांके प्रखंड के कार्यवाहक अध्यक्ष पंकज साहू, बलदेव साहू, धनकू साहू, अरुण साहू, मनोज साहू, संदीप साहू, अनिल साहू, युवा नाई समाज के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, रामानंद ठाकुर, कांके विधानसभा दलित युवा संघ के मुकुल नायक, रेखा देवी, झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हीरानाथ साहू, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेनू साहू, कुर्मी विकास परिषद के केंद्रीय महासचिव राजेंद्र महतो, जिला अध्यक्ष राजकुमार महतो, आदिवासी लोहरा विकास परिषद के गणेश लोहरा, कुम्हार विकास समिति के केंद्रीय नेता जनक प्रजापति, मुकेश प्रजापति, उप मुखिया गौरी शंकर प्रजापति सहित विभिन्न सामाजिक संगठन के लोगों ने अपनी शुभकामना एवं बधाई दी है।

By taazakhabar

"TAAZA KHABAR JHARKHAND" is the latest news cum entertainment website to be extracted from Jharkhand, Ranchi. which keeps the news of all the districts of Jharkhand. Our website gives priority to news related to public issues.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *