हरिनाथ साहू को बनाया गया रांची जिला का विधायक प्रतिनिधि, भाजपा रांची जिला ग्रामीण में खुशी की लहर…

0
10

रिपोर्ट- वसीम अकरम…

रांची(कांके प्रखंड)- भाजपा रांची जिला ग्रामीण के मंत्री, हरिनाथ साहू को रांची जिला एवं ग्रामीण विकास विभाग कांके प्रखंड, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, कांके रिनपास सहित विभिन्न विभागों का विधायक प्रतिनिधि बनाया गया है।

नवनियुक्त विधायक प्रतिनिधि हरिनाथ साहू को ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार महतो जी, रांची लोकसभा के सांसद संजय सेठ, कांके के विधायक समरी लाल,  महामंत्री नरेंद्र कुमार सिंह, भाजपा नेता अनिल महतो टाइगर, नसीब लाल महतो, पूर्व जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा चुनिन्दर महतो, बलराम जयसवाल, रांची जिला ग्रामीण ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष प्रताप कुशवाहा, कांके मंडल अध्यक्ष राम लखन मुंडा, महामंत्री प्रभात भूषण, भाजपा नेता नरेश साहू, तुलसी महतो, प्रदीप ठाकुर,  संजय साहू,  बेनी साहू,  शत्रुघ्न साहू, पंकज साहू,  डॉ. दानेश्वर कुमार, सोनू कुमार, अभय कुमार, सांसद प्रतिनिधि श्रीमती कुमुद झा, श्रीमती मीना देवी,  अनुज कुमार, श्रीमती वनीता मेहता, मो. इम्तियाज अंसारी, मो.अजीजुल अंसारी सहित कई लोगों ने शुभकामना और बधाई दी है।

सभी भाजपा नेताओं ने नवनियुक्त विधायक प्रतिनिधि हरिनाथ साहू पर विश्वास जताते हुए कहा कि, हरिनाथ साहू पार्टी के एक कर्मठ सिपाही है। इन्हें जो भी प्रभार अब तक सौंपा गया है, उसके तहत अपने हर काम को काफी मेहनत और लगन से पुरा किए हैं। और अब विधायक प्रतिनिधि बनाए जाने पर निश्चित तौर पर लोगों को काफी सहुलियत होगी, विकास कार्यों की निगरानी भी हरिनाथ साहू बखुबी करेंगे।

कांके प्रखंड की ये रिपोर्ट भी देखें….

Leave A Reply

Your email address will not be published.