रिपोर्ट:- वसीम अकरम….
राँची/कांके: शिव शक्ति मंडा पूजा समिति सांगा सियारटोली के द्वारा सोमवार रात को सांगा शिव मंदिर प्रांगण में भव्य मंडा पूजा का आयोजन किया गया है। सोमवार की रात फूलखुंदी में सैकड़ों भोक्ताओं ने जलते अंगारे पर चलकर देवाधिदेव महादेव के प्रति अपनी भक्ति भावना को प्रकट किए। इसमें पुरुषों के साथ महिलाओं व युवतियों की संख्या भी अच्छी खासी थी। तत्पश्चात संस्कृति छौ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें चांडिल, सिल्ली और बंगाल की टीम के द्वारा नृत्य का प्रस्तुति की गई। सांगा-सियारटोली एवं आसपास के सनातन धर्मावलंबियों रातभर भारी संख्या में उपस्थित थे। मंगलवार को सांगा मंडा टांड़ स्थल में झूलन सह मेले का आयोजन होगा।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से कांके पश्चिमी के पूर्व जीप सदस्य सह आजसू के कार्यकारी अध्यक्ष हकीम अंसारी, राधिका रमन मिंज, पूजा समिति के अध्यक्ष सूरज प्रकाश यादव,प्रेम प्रकाश मुंडा, उपाध्यक्ष मुकुंद मुंडा,सुखसागर साय, उमेश उरांव, अर्जुन चंद्र यादव, मुर्तुज़ा अंसारी, खालिक अंसारी, सुरेन महतो, विनोद लोहरा, महेंद्र महतो, गोपाल शरण साय, राज कुमार महतो, घनश्याम साय, रवि मिथिलेश, मौजूद रहे।