नुपूर शर्मा के विवादित बयान के खिलाफ रांची में उग्र प्रदर्शन, उग्र भीड़ ने किया पुलिस पर पत्थराव, कई पुलिसकर्मी घायल…

0
7

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

रांचीः धर्म के नाम पर राजनीति करने वाली पार्टी, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा के विवादास्पद बयान के बाद देश भर में मुस्लिम समुदाय के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को राजधानी रांची में भी मुस्लिम समुदाय के हजालों लोगों ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में लोगों की भीड़ इतनी अधीक थी, कि कुश ही पल में ये बेकाबू हो गएं और दुकानों एवं वाहनों पर पत्थरबाजी करने लगें, जिसके बाद पुलिस ने उग्र प्रदर्शनकारियों को तितर बीतर करने के लिए हवाई फायरिंग की।

डेली मार्केट और हिन्दपीढ़ी थाना के थाना प्रभारी समेत कई पुलिस कर्मी हुएं घायलः

राजधानी रांची के सुजाता चौक से लेकर डेली मार्केट तक मुस्लिम समुदाय के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। भीड़ द्वारा की गई पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। फिलहाल उपद्रव को कंट्रोल करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल लगाया गया है। कई वरीय पुलिस पदाधिकारी भीड़ को कंट्रोल करने में लगे हुए हैं।

राजधानी के महात्मा गांधी रोड़ पर डेली मार्केट और सुजाता चौक के पास आवागमण रोक दिया गया हैः

लगातार विरोध प्रदर्शन और बेकाबू होते प्रदर्शनकारियों की भीड़ को देखते हुए फिलहाल रांची पुलिस द्वारा सुताजा चौक और डेली मार्केट के पास महात्मा गांधी पथ पर आवागमण रोक दिया गया है। फिलहाल काफी संख्या में मौजुद पुलिस बल के जवान और अधिकारी भीड़ को नियंत्रित करने में लगे हुए हैं।

भाजपा के केन्द्रीय प्रवक्ता, नुपूर शर्मा को गिरफ्तार करने की मांगः

उग्र प्रदर्शन कारियों ने कहा कि भाजपा धर्म की राजनीति कर रही है। जब से मोदी सरकार सत्ता में आई है, तब से लगातार मुस्लिम समुदाय पर भाजपा किसी ना किसी बहाने हमला कर रही है। भाजपा धर्मनिर्पेक्षता समाप्त कर भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करना चाहती है। भाजपा के लोगों को पता होना चाहिए कि भारत की आजादी में हर धर्म के लोगों का योगदान है, हर धर्म के लोग शहीद हुए हैं, जबकि आरएसएस के नेता उस समय अंग्रेजों के चाटुकार थें। वर्तमान में नुपूर शर्मा ने जिस तरह पैगंबर मुहम्मद साहेब के बारे में कहा है, उसे मुस्लिम समाज कभी भी माफ नही करेंगा। नुपूर शर्मा को गिरफ्तार कर उस पर कानूनी कार्रवाई हो, अन्यथा मुस्लिम समाज अब चुप नही बैठगा। जरुरत पड़ी तो और भी उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.