ब्यूरो रिपोर्ट…
रांची(नामकुम प्रखंड़)- 31 जनवरी को खिजरी विधानसभा के पूर्व विधायक, स्व. उमराव साधो कुजूर का 82वाँ जयंती मनाया गया। इस अवसर पर नामकुम प्रखंड स्थित सदाबहार चौक पर स्थापीत उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में स्व. उमराव साधो कुजूर की धर्मपत्नी एवं परिवार के तमाम सदस्यों ने विधिवत पूजा अर्चना कर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया। मौके पर खिजरी विधानसभा के आम जनता भी काफी संख्या में उपस्थित रहें।
जयंती के अवसर पर स्वर्गीय उमराव साधो कुजूर मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन सिरखा टोली मैदान, नामकुम में किया गया। यहां आठ बालिका टीमों के बीच टूर्नामेंट का आयोजन कराया गया। अतिथियों के स्वागत में कस्तूरबा बालिका विद्यालय नामकुम की बैंड टीम द्वारा पारंपरिक धुन पर अतिथियों और खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
मौके पर स्व. उमराव साधो कुजूर द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यों को याद किया गया। स्व. उमराव साधो कुजूर की समाज के बीच एक अलग ही पहचान थी। समाज की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहे वाले उमराव साधो कुजूर लोगों के दिलों में राज किया करते थें। समाज के लोग आज भी उन्हें काफी सम्मान क साथ याद करते हैं। उन्हें जानने वाले बताते हैं, कि उमराव साधो कुजूर कर्मठ, सादगी और व्यवहार कुशल व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थें।
उमराव साधो कुजूर जयंती के अवसर पर उनकी सुपुत्री, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष, आरती कुजूर और उमराव साधो कुजूर मेमोरियल ट्रस्ट के सदस्यों के सहयोग से बालिका फूटवॉल टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में बुदमु फुटबॉल क्लब विजेता और उप विजेता तरुण घोष बालिका फुटबॉल अकादमी धुर्वा की टीम रही। वहीं साधो कुजूर मेमोरियल बालिका टीम और स्टार वारियर कांके की टीम सेमीफाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही।
विजेता टीम को पुरुष्कृत करतीं भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष, आरती कुजूर.
बेस्ट डिफेंडर का खिताब तन्नु, बेस्ट गोलकीपर का खिताब कलावती, वूमेन of the match ka खिताब शशि तिग्गा, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब रेखा टोप्पो को दिया गया।
रेफरी के तौर पर जुबलिन, शिव, विजय, अजिताभ, सोमरा और धर्मवीर द्वारा सहयोग किया गया।
टूर्नामेंट शुभारंभ के अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला ग्रामीण अध्यक्ष जेलेंद्र कुमार, जिला परिषद सदस्य रामावतार केरकेट्टा, नामकुम थाना से थाना प्रभारी रवि शंकर, एसआई अनिमेष कुमार, और सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह उपस्थित रहें।
जयंती के अवसर पर गणमान्य लोगों में राष्ट्रीय मंत्री महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी आरती सिंह, मांडर विधानसभा के पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर, कमल दास गोस्वामी, विमल सिन्हा, रामानंद पाठक, सकुंनतला जायसवाल, लक्ष्मी कुमारी, रेणुका मुर्मू, बबिता वर्मा, लाले उरांव, साधो उरांव, भाजपा नामकुम मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडा, उमेश बड़ाईक, जिला कार्यसमिति सदस्य शंकर बैठा, सुनील लकड़ा, दिलीप महतो, तालेश्वर सिंह मुंडा, स्वेता केरकेट्टा, महानंद कुजूर, पुष्पा देवी, सुनील ठाकुर, रमेश लकड़ा, रोशनी देवी, पंकज कुमार, माकू लकड़ा, गोसला गाड़ी, चंदाघासी मुखिया संदीप मुंडा, रितेश उरांव, रामा तिर्की, केशव महतो, चिकित्सा प्रभारी नीलम माइकल और संतोष प्रसाद समेते कई लोग उपस्थित रहें।