पूर्व भाजपा विधायक रामचन्द्र बैठा के आकास्मिक निधन से कांके विधानसभा में शोक की लहर

0
9

रिपोर्ट- वसीम अकरम..

पूर्व भाजपा विधायक रामचन्द्र बैठा के आकास्मिक निधन से कांके विधानसभा में शोक की लहर….

रांचीः कांके विधानसभा के पूर्व विधायक सह भाजपा के वरिष्ठ नेता रामचंद्र बैठा की बुधवार रात हृदय गति रुक जाने के कारण मृत्यु हो गयी। पूर्व विधायक के आकस्मिक मृत्यु होने की खबर जैसे ही कांके क्षेत्र में फैली, पूरे कांके विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

सुरेश कुमार बैठा, जिला ग्रामीण अध्यक्ष, कांग्रेस

राजनीतिक दृष्टिकोण के अलावे व्यक्तिगत रूप से भी एक अच्छे इंसान थेः सुरेश कुमार बैठा, जिला ग्रामीण अध्यक्ष, कांग्रेस

रामजन्द्र बैठा के आकास्मिक निधन की सूचना पाकर पहुंचे कई राजनीतिक दल के नेताओं ने ने संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि रामचन्द्र बैठा एक लोकप्रिय नेता थें, उनकी अचानक मृत्यु की सूचना से सभी अचंभित हैं। वहीं मौके पर मौजूद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण जिला अध्यक्ष, सुरेश कुमार बैठा ने कहा कि पूर्व विधायक रामचंद्र बैठा राजनीतिक दृष्टिकोण के अलावे व्यक्तिगत रूप से भी एक अच्छे इंसान थें, उनका सभी दलों के नेताओं से अच्छा तालमेल होने की वजह से वे काफी लोकप्रिय नेता भी थें। कई बार कांके विधानसभा में चुनाव के दौरान वे हमारे प्रतिद्वन्दि भी रहें, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर कभी भी हम दोनों के बीच मतभेद नही रहा।  

कांके विधानसभा की जनता और पार्टी के लिए अपूरणीय क्षतिः नसीब लाल महतो, भाजपा नेता

वहीं भाजपा नेता नसीब लाल महतो ने कहा कि रामचंद्र बैठा कांके विधानसभा क्षेत्र से 20 साल विधायक रहे और भाजपा के बहुत पुराने सिपाही थे, उनका अचानक हम लोगों के बीच से चला जाना कांके विधानसभा की जनता और पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षत्ति है।

अमित रंजन बैठा, परिजन

ह्दयगति रुकने से हुई मृत्युः अमित रंजन बैठा, परिजन

वरिष्ठ भाजपा नेता रामचन्द्र बैठा के आकास्मिक निधन के बारे में जानकारी देते हुए उनके भतीजे ने बताया कि रात को भोजन के पश्चात अचानक सांस लेने में उन्हें तकलीफ होने लगी थी, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां, पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी देते चले की रामचंद्र बैठा कांके विधानसभा में भाजपा से चार बार विधायक रह चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.