न्यूज चैनल के कार्यालय में डबल मर्डर करने के आरोपी, लोकेश चौधरी ने किया सरेंडर…..

0
5

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

राँची: राँची के वीआईपी कोलोनी, अशोक नगर में एक न्यूज चैनल के दफ्तर में दो सगे भाई, महेंद्र अग्रवाल और हेमंत अग्रवाल की हत्या के मुख्य नामजद आरोपी लोकेश चौधरी ने 20 महीने बाद कोर्ट में सरेंडर कर दिया है, जहाँ से उसे 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। लोकेश चौधरी स्वयं रांची के सिविल कोर्ट में पहुंच कर अपने आप को आत्मसमर्पण कर दिया। इस दौरान उन्होंने अपने आप को निर्दोष बताया और राजनीतिक साजिश का शिकार बताया।

गौरतलब है की 6 मार्च 2019 को अशोक नगर स्थित साधना न्यूज चैनल के संचालक हेमंत अग्रवाल और महेंद्र अग्रवाल की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी, जिसमें लोकेश चौधरी को नामजद आरोपी बनाया गया था। लोकेश के लापता होने के बाद पुलिस द्वारा उसके घर की कुर्की जप्ती भी की गई थी। लोकेश चौधरी चौधरी ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर अग्रिम जमानत देने की गुहार लगाई थी, लेकिन कोर्ट ने याचिका खारिज कर दिया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.