अनगड़ा प्रखंड के दुर्गम क्षेत्र, रासाबेड़ा में सैंकड़ों जरुरतमंदों के बीच किया गया कपड़े का वितरण…

0
1

रांचीः शनिवार को राजधानी रांची मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर अनगड़ा प्रखंड के कुच्चू पंचायत अन्तर्गत कामता गाँव के पहाड़ों से घिरे सुदूरवर्ती टोला रासाबेडा़ एंव डीमरा मे ए.एफ.एम.आई( AFMI) संस्था रांची के द्वारा कपड़ा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कपड़ा वितरण कार्यक्रम में ए.एफ.एम.आई(AFMI) संस्था की निखहत् परवीन, गणेश सिंह, “ताजा खबर झारखंड” के मुख्य संपादक, संजय वर्मा एवं स्थानीय समाजसेवी बालेश्वर बेदिया ने संयुक्त रूप से कपड़े का वितरण लगभग 100 गरीब बेसहारा, असहाय, लाचार, विकलांग एवं वृद्ध महिला, पुरुष, किशोरी एवं बच्चों के बीच साड़ी, पैंट-शर्ट, सलवार सूट आदि का वितरण किया गया। इस दौरान राशाबेड़ा के बीस किशोरियों के बीच सेनेटरी नेपकीन पैड का वितरण भी किया गया। संस्था की निखह्त परवीन ने विशेष तौर पर किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी दी और सावधानी बरतने के उपाय भी सुझाए।

कपड़े पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी एवं संतुष्टि देखने को मिली। ग्रामीणों ने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र होने के कारन हमलोगों को यहां कोई सुविधा नही मिलती है, लेकिन आपलोग इस दुर्गम रास्ते से हो कर हमलोगों के बीच पहुंच कर जो वस्त्र का वितरण किए हैं इसके लिए दिल से आभार व्यक्त करता हूं।

मौके पर ताजा खबर झारखंड के मुख्य संपादक संजय वर्मा ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि भले ही सरकार की योजनाएं आप लोगों तक सही तरीके से नहीं पहुंच पा रही है, लेकिन हम सभी आप लोगों के साथ खडे हैं, आप जैसे जरुरतमंद ग्रामीणों की सेवा करके मन को एक सुकुन मिलता है। इस तरह के कार्य और भी सामर्थ्य लोगों को करनी चाहिए।

वहीं स्थानीय समाजसेवी बालेश्वर बेदिया ने कहा कि गरीबों, असहाय, बेसहारा लोगों की सेवा और सहायता करना मेरे जीवन का उद्देश्य है। इस तरह का सेवा कार्य आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम में संस्था के सदस्य गणेश सिंह,  ग्राम प्रधान दुलाल बेदिया,  समाजसेवी जोन तिग्गा, अर्जुन बेदिया, सावना बेदिया, महावीर बेदिया, सहदेव बेदिया, चुनकू बेदिया, आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.