Categories
राजनीति

अनिल टाइगर के नेतृत्व में भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में विशिष्ट व्यक्तियों का हुआ सम्मान…….

11

रिपोर्ट:- वसीम अकरम…..

राँची/कांके: भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत समर्थन अभियान कार्यक्रम में प्रभारी सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल महतो टाईगर के नेतृत्व में कांके क्षेत्र के वरिष्ठ और विशिष्ट व्यक्ति व क्षेत्र के सम्मानित लोगो को उनके आवास जाकर राज्य सभा सांसद प्रो आदित्य प्रसाद साहू ने उन्हें सम्मानित किया।

बिरसा एग्रीकल्चर के कुलपति ओमकार नाथ सिंह, प्रो दिनेश कुमार रुशिया, बसंत उराँव, मुखिया सोमा उराँव, राजेंद्र नाथ सहदेव, किशुन कुमार महतो, रामेश्वर महतो, गिरजाशंकर पांडेय, सुनीता तिर्की, चुनिन्दर महतो, निरंजन कुमार, अतीत कुमार मुख्य रूप से शामिल है। भारतीय जनता पार्टी के निर्देश पर उनके अपने क्षेत्रों में किये गए कार्यों के लिये उन्हें सम्मान स्वरूप अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मोदी सरकार के सेवा के 9 वर्ष की उपलब्धियों को उनसे विस्तृत चर्चा की गई। मोदी सरकार की नीतियां कैसे देश को समृद्ध और विकसित बना रही है, इत्यादि विषयो की विस्तृत जानकारी दी गई। एक गरीब आम व्यक्ति मोदी सरकार की नीतियोंके कारण सबल और ससक्त बन रहा है। यह जानकर सबो ने हर्ष वयक्त किया।

इस महा जनसंपर्क अभियान में जिला अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमर नाथ चौधरी, नसीब लाल महतो, मंडल अध्यक्ष राम लखन मुंडा, जिला परिषद सुषमा देवी, महामंत्री नरेंद्र कुमार, सुकेश तिवारी, मनोज वर्मा, अनुज कुमार, इम्तियाज अंसारी, बनिता मेहता,संगीता प्रजापति, शिव कुमार, हरे कृष्णा महतो, दीपक कुमार, प्रभात भूषण साथ मे उपस्थित थे।

By taazakhabar

"TAAZA KHABAR JHARKHAND" is the latest news cum entertainment website to be extracted from Jharkhand, Ranchi. which keeps the news of all the districts of Jharkhand. Our website gives priority to news related to public issues.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *