दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबियत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल में करवाया गया भर्ती…
रिपोर्ट- बिनोद सोनी…
राँची: दिशोम गुरू शिबू सोरेन को रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि शिबू सोरेन और उनकी पत्नी रूपी सोरेन कुछ दिनों पूर्व कोरोना पॉजिटिव पाये गये थें। पॉजिटिव आने के बाद से दोनों घर पर ही आइसोलेशन में थें।
दरअसल दिशोम गुरु शिबू सोरेन पहले से ही कई बीमारियों से ग्रसित हैं और उनकी उम्र 76 साल से अधिक है, ऐसे में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद वे डॉक्टरों की निगरानी में थें। मिली जानकारी के अनुसार गुरुजी के कोरोना पॉजिटिव होने और अन्य बीमारियों से ग्रसित होने की वजह से उन्हें एहतियात के तौर पर मेदांता में भर्ती कराया गया है।