ब्यूरो रिपोर्ट….
मनोहरपुरः बुधवार दिनांक 5 अप्रैल को प्रखण्ड़ मुख्यालय गुदड़ी में “आस” झारखण्ड और ग्रामसभा समन्वय मंच गुदड़ी के संयुक्त तत्वावधान में क्षेत्र की ज्वलंन्त जन समस्याओं के समाधान को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। मौके पर उपायुक्त प. सिंहभूम चाईबासा के नाम 10 सूत्री माँग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा गया।
प्रखंड विकास पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपते प्रतिनिधि मंडल के सदस्य.
“आस” झारखण्ड और ग्रामसभा समन्वय मंच गुदड़ी की मुख्य मांगः
-
प्रखण्ड मुख्यालय गुदड़ी में राष्ट्रीयकृत बैंक की स्थापना की जाय।
-
प्रखण्ड़ मुख्यालय में अस्पताल की स्थापना की जाय।
-
प्रखंड में महाविद्यालय की स्थापना की जाय।
-
तत्काल राशन गोदाम की स्थापना की जाय।
-
प्रखण्ड़ मुख्यालय के साथ-साथ प्रत्येक पंचायत में दूरसंचार की व्यवस्था की जाय।
-
गुदड़ी से रनियां तक सड़क का निर्माण करवाया जाय।
-
सरकारी योजनाओं में कार्य आरम्भ होने के पूर्व योजना से संबंधित बोर्ड कार्य स्थल पर लगवाया जाना सुनिश्चित किया जाय और अकुशल मजदुरों को 46 रुपये, कुशल मजदुरों को 464.95 रूपये न्युनतम मजदूरी सुनिश्चित किया जाय।
-
प्रखण्ड़ के सभी माध्यामिक एवं +2 उच्च विद्यालयों में स्वीकृत सभी पदों में शिक्षकों को पदस्थापित किया जाय।
-
प्रखण्ड मुख्यालय में प्रतिदिन चिकित्सकों के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।
-
प्रत्येक गाँव के खराब पड़े चापानलों की तत्काल मरम्मति करवाई जाय।
गुदड़ी प्रखंड के ग्रामीण अब भी मौलिक सुविधाओं से हैं वंचितः सुशील बारला
प्रखण्ड़ विकास पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपने के बाद एक सभा का भी आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए सुशील बारला ने कहा कि, 8 साल पूर्व प्रखंड की स्थापना हुई थी, लेकिन प्रखंड में जिन मौलिक सुविधाओं को अविलंब बहाल किया जाना चाहिए था, वो आज तक नही हुआ है। प्रखण्ड़ वासियों को उनके संवैधानिक अधिकारों से वंचित रखना ये अपने आप में संविधान का उल्लंघन है। इसके लिए सीधे तौर पर सरकार और सरकार के अधिकारी दोषी हैं।
सभा को जेवियर कासेरा, मनोहर लोमगा, बिरसा बुढ़, लेचा बरजो, शान्तिएल काडयबुरू, नरेन्द्र केरकेट्टा, और बलदेव जाते समेत कई लोगों ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम में विभिन्न गाँव से काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थें।