रांची जिला में कोरोना विस्फोट, लातेहार के 33 संक्रमितों में 25 सीआरपीएफ के जवान…

0
2

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

रांचीः राजधानी रांची में एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ। मंगलवार को राजधानी रांची के लगभग हर क्षेत्र से कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। केवल रांची शहर से 53 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। दूसरी तरफ राज्य भर में मिले मरीजों की संख्या ने भी मंगलवार को रिकॉर्ड तोड़ दिया। राज्य के 23 जिलों से 247 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है।

मंगलवार को राजधानी के चारो दिशाओं में मिलें कोरोना संक्रमितः

राज्यभर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4225 तक पहुंच गई है। इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम में दो और रांची तथा धनबाद में 1-1 संक्रमित मरीजों की मौत भी हो चुकी है। रांची जिले में मिले मरीजों में एक रिम्स का डॉक्टर, सदर अस्पताल में भर्ती एक और रिम्स में भर्ती दो मरीज शामिल हैं। कांके रोड के सवेरा अपार्टमेंट से 3 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रांची के कोकर स्थित हैदर अली रोड और बरियातू से 8-8, खेल गांव और कांके रोड से 4-4, लालजी हिरजी रोड, पिस्का मोड़ और चुटिया के कृष्णापुरी से 3-3, रिम्स डॉक्टर्स कॉलोनी, और सीएमपीडीआई से 2-2, मोरहाबादी, टाटीसिल्वे, लालपुर, कोतवाली थाना क्षेत्र से 1-1 कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं रांची जिले के सिल्ली से 6 मरीजों के भी मिलने की पुष्टि हुई है।

सबसे अधीक 53 कोरोना संक्रमित रांची जिले से मिलेः

रिम्स में मिले मरीजों के बारे में रिम्स अधीक्षक, डॉ विवेक कश्यप ने बताया कि, सभी कोरोना मरीजों की पूरी डिटेल ली जा रही है। अगर कोई इन मरीजों के संपर्क में आया होगा तो उनकी भी जांच की जाएगी। रांची जिले के 53 मरीजों के अलावा लातेहार से 33, कोडरमा से 26, गिरिडीह से 21, पूर्वी सिंहभूम से 19, पाकुड़ धनबाद से 11-11 चतरा से 10, साहिबगंज रामगढ़ और गोड्डा से 6-6, लोहरदगा, गढ़वा और बोकारो से 5-5,  हजारीबाग, दुमका से 4-4, देवघर और सरायकेला से 3-3, पश्चिम सिंहभूम सिमडेगा और जामताड़ा से 2-2, और खूंटी से एक संक्रमित मरीज मिले हैं। लातेहार से मिले 33 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में 25 सीआरपीएफ के जवान हैं।

अब तक 2245 प्रवासी मजदूर कोरोना संक्रमित पाए गएः

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को 77 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं कुल संक्रमित मरीजों में प्रवासियों की संख्या 2245 पहुंच गई है। पूर्वी सिंहभूम में 2 और रांची तथा धनबाद में 1-1 संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई है। जमशेदपुर में कोरोना के कारण 2 और मरीजों की मंगलवार दोपहर मौत हो गई, दोनों वृद्ध महिलाएं थीं। दूसरी तरफ धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के छोटा पिछली निवासी एक छात्रा के आत्महत्या के बाद जब उसकी जांच कराई गई तो वह कोरोना पॉजिटिव निकली छात्र एसएसएलएनटी में पीजी की पढ़ाई कर रही थी। रांची में जिस मरीज की मौत हुई वह गुमला जिले का रहने वाला था।

हजारीबाग और गुमला में पूर्ण लॉक डाउनः

हजारीबाग जिला के निगम क्षेत्र और गुमला जिले में पूर्ण लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। वहीं लातेहार के बालूमाथ में भी संपूर्ण लॉक डाउन लागू कर दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.