Categories
Latest News ब्रेकिंग न्‍यूज राजनीति

कांग्रेस ने निकाला लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च, हाथों में मशाल लिए केंद्र सरकार पर जमकर बरसी कांग्रेस……

12

रिपोर्ट:- बिनोद सोनी….

राँची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर आज राजधानी रांची में रांची महानगर एवं जिला कांग्रेस कमिटी के संयुक्त तत्वावधान में जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च निकाला गया, जिसका नेतृत्व रांची महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. कुमार राजा एवं जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान कांग्रेस के झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक नमन विकसल कोंगाड़ी, राजेश कच्छप, दीपिका पाण्डे सिंह, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान रांची महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. कुमार राजा एवं जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो के नेतृत्व में हज़ारों की संख्या कांग्रेस के कर्मठ सिपाहियों ने अपने-अपने हाथों में कांग्रेस का झंडा एवं मशाल लेकर जिला स्कूल के शहीद स्थल से राजभवन तक पैदल मार्च कर केंद्र की मोदी सरकार, अडानी महाघोटाले के विरुद्ध जमकर आवाज बुलंद किया।

प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डे ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि ये लड़ाई मित्रकाल के विरुद्ध लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। आज भाजपा ने झूठ-प्रपंच की सारी हदें पार कर ली है। ये सत्य की लड़ाई है, कांग्रेस पार्टी ना पहले तानाशाहों के आगे कभी झुका है और न कभी झुकेगी।

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि मौजूदा दौर में केंद्र सरकार देश की आत्मा यानि लोकतंत्र को ध्वस्त करने में लगी है। यह बात सिर्फ कांग्रेस पार्टी नहीं कह रही है, दुनिया भर के तमाम मीडिया संस्थान भी बोल रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि आज विदेश के अख़बारों में भारतीय लोकतंत्र पर लगातार हमले को लेकर खबरे छप रही हैं। लोगों के बीच आज भी सवाल बना हुआ है कि मोदी जी का अडानी से क्या रिश्ता है एवं 20, 000 करोड़ किसके हैं?
महानगर के अध्यक्ष डॉ. कुमार राजा ने कहा कि प्रधानमंत्री आज अडानी से मित्रता निभाने में देश के करोड़ों लोगों की गाढ़ी कमाई को एसबीआई-एलआईसी के जरिए लुटवाने का काम निरंतर कर रहे हैं। साथ ही, महाघोटाले के आरोपी अडानी को बचाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। केंद्र सरकार ने तानाशाही की सीमा लांघ दी है।

रांची जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो ने कहा कि हमारे लोकप्रिय नेता राहुल गांधी जी संसद में आवाज उठाते हैं तो उनका माइक म्यूट कर दिया जाता है, सड़क पर आवाज उठाते हैं, तो वहां रोक दिया जाता है और तो और साजिश करके लोकसभा संसद की सदस्यता को रद्द कर दिया गया क्योंकि वे मोदी-अडानी के लूट-तंत्र के विरुद्ध आवाज उठा रहे थे। आखिर क्यों नहीं बताया जा रहा है कि अडानी की विभिन्न शैल कंपनियों में 20,000 करोड़ रुपये किसके हैं? इसकी जांच ईडी एवं सीबीआई क्यों नहीं कर रही? केंद्र सरकार जेपीसी क्यों नहीं गठित कर रही है? ये सवाल केवल कांग्रेस पार्टी का नहीं बल्कि देश के हर उस नागरिक के लिए है जो अपने गाढ़ी कमाई को एसबीआई एवं एलआईसी में इन्वेस्ट किया है और जिन्हें देश के लोकतांत्रिक मूल्यों में भरोसा है।लेकिन कांग्रेस पार्टी और देश की जनता को जब तक इसका जवाब नहीं मिल जाता, तब तक हमलोग पुरी ताकत से लड़ते रहेंगे।

आज के इस कार्यक्रम में केशव महतो कमलेश, संगठन मंत्री रवींद्र सिंह, प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा, डॉ. तौसिफ,ईश्वर आनंद, प्रदेश महासचिव अजय नाथ शाहदेव, शिव कुमार भगत, जवाहर महथा, कुमार गौरव, रमा खलखो, केदार पासवान, गजेन्द्र सिंह, आभा सिंहा, विनय सिंहा, सुरेश बैठा, इंदिरा देवी, विनोद सिंह, संजय कुमार, माधो कच्छप, शिव उरांव, मेरी तिर्की, सुंदरी तिर्की, महताब आलम, साबिर अंसारी, कमिश्नर मुंडा, कल्याण लिंडा, शहाबीर लोहरा, अनिकेत राज, जोय चक्रवर्ती, विक्की ठाकुर, हरिमोहन महतो, गौरव सिंह, अशोक मिश्रा, उज्जवल तिवारी, सुरेन्द्र सिंह, अमरेन्द्र सिंह, अभिजीत, पंचम, अभिमन्यु, अमन, तन्नु,समीक्षा, रोशन, नीतीश, अनमोल, राहुल, जगदीश साहु, वेद प्रकाश, अर्चना मिश्रा सहित हजारों नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

By taazakhabar

"TAAZA KHABAR JHARKHAND" is the latest news cum entertainment website to be extracted from Jharkhand, Ranchi. which keeps the news of all the districts of Jharkhand. Our website gives priority to news related to public issues.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *