झारखंड के कांग्रेसी महत्वाकांक्षी नहीं, यहां बीजेपी की दाल नही गलने वालीः डा. रामेश्वर उरांव

0
5

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

राँची: मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान में हो रहे सियासी उथल-पुथल के बीच झारखंड के वित्त मंत्री डा. रामेश्वर उरांव ने झारखंड प्रदेश भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि झारखंड में भी भाजपा के लोग सरकार को उत्तल पुथल करने के प्रयास में हैं, लेकिन उनकी यहां दाल नहीं गलने वाली, क्योंकि हमारे विधायक महत्वकांक्षी नहीं हैं और सभी पार्टी के प्रति समर्पित हैं।

वहीं पूर्व मंत्री सह भाजपा के विधायक सीपी सिंह ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, कांग्रेस परिवार खुद सत्ता के लिए आपस में लड़ रहा है इस पर भाजपा क्या करेगी। कांग्रेसियों की शुरु से भाजपा को बदनाम करने की आदत रही है। भारतीय जनता पार्टी उनकी बातों को तवज्जो नहीं देती है। कांग्रेसी सत्ता और लूट के लिए आपस में लड़ते हैं और उसका दोष भाजपा पर देते हैं ये इनकी आदत हो गयी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.