रिपोर्ट- वसीम अकरम…
रांची(कांके प्रखंड)- कांके प्रखंड के पिठौरिया थाना क्षेत्र में नयाटोला, भागलपुर, कोनकी, पिठौरिया नीचे मुहल्ला, कोकदोरो, बाड़ू, सेमरटोली सहित कई जगहों पर रविवार को मोहर्रम का जुलूस निकाला गया। सेंट्रल मुहर्रम कमिटी पिठौरिया के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में सभी अखाड़े से पहुंचे लोगों का स्वागत पिठौरिया मुहर्रम मैदान में कमिटी के सदस्यों द्वारा किया गया।
मुहर्रम त्यौहार को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रशासन की ओर से मुकम्मल व्यवस्था की गई थी। धार्मिक स्थलों पर बैरिकेडिंग लगा कर घेराबंदी किया गया था। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान मौजूद नजर आएं। थाना प्रभारी अभय कुमार स्वयं अपने दलबल के साथ जुलूस पर नजर जमाए हुवे थें। शांति समिति के सदस्यों का भी प्रशासन को पूरा सहयोग रहा।
विभिन्न क्षेत्र के अखाड़ों से निकली जुलूस अपने निर्धारित मार्ग से होते हुवे पिठौरिया चौक पहुंची, जहां सभी अखाड़ा के लोगों द्वारा खेल का प्रदर्शन किया गया। उसके बाद सभी अखाड़ा सेंट्रल मुहर्रम मैदान में जमा हुएं, जहां कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। यहां सेंट्रल मुहर्रम कमिटी द्वारा सभी अखाड़ा के खलीफाओं का स्वागत पगड़ी पहना कर किया गया।
सेंट्रल मुहर्रम मैदान में सभी अखाड़ा के सदस्यों ने लाठी खेल का प्रदर्शन किया। इस मौके पर सेंट्रल मुहर्रम मैदान पंहुचे पिठौरिया थाना प्रभारी अभय कुमार, एसआई राहुल कुमार, एएसआई कृष्णा ओझा,कांग्रेस नेता जमील अख्तर, समाजसेवी शकील अंसारी, अनिल केशरी, मधु साहू, ईदुल अंसारी, शमीम अंसारी का भी बैज और पगड़ी पहना कर कमिटि के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। अतिथियों द्वारा बेस्ट अखाड़ा व बेस्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
मौके पर कांग्रेस पार्टी क महानगर अध्यक्ष, जमील अख्तर ने कहा कि अपने परंपरा और संस्कृति को बचाए रखने के लिए हर समाज को लोग कार्यक्रम आयोजित करते हैं। इसी तरह मुस्लिम समुदाय को भी अपने परंपरा और संस्कृति को बचाए रखने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए इस प्रयास में दूसरे समाज के लोगों की भावनाओं का भी ख्याल रखना चाहिए। देश में शांति तभी कायम किया जा सकता है, जब सभी समुदाय एक दूसरे की भावना का ख्याल रखें, एक दूसरे की भावनाओं का आदर करें। इस तरह हम भाईचारगी और बंधुत्व के साथ आगे बढें। जहां भाईचारगी और बंधुत्व की भावना होती है, वहां विवाद नहीं होता। वर्तमान में भाईचारगी बहुत जरुरी है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पिठौरिया सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के अध्यक्ष सुभान अंसारी, सरपरस्त शहबान अंसारी, भोला खान, सज्जाद खलीफा, हफीज अंसारी, खुर्शीद आलम, इकबाल अंसारी, वसीम अंसारी, फिरोज अहमद, मेराज, इरफान अंसारी, आसिफ खलीफा, असगर अली सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।