Categories
अपराध ब्रेकिंग न्‍यूज

आरवीएनएल के 6 मजदुरों की 25,000 वोल्ट करंट लगने से मौत, धनबाद-गोमो रेल लाईन के बीच हुई घटना, सभी मजदुर लातेहार जिले के…

रिपोर्ट- मनोज प्रसाद…

बाघमाराः रेलवे विभाग की लापरवाही आज एक बार फिर उजागर होते देखी गई। रेलवे विभाग की लापरवाही का खामियाजा 6 ठेका मजदूरों को अपनी जान देकर भुगतना पड़ा है।

बताते चलें कि हावड़ा-नई दिल्ली रेलवे मुख्य मार्ग रामकनाली ओपी अंतर्गत झारखोर फाटक के पास रेलवे लाईन के किनारे हाईटेंशन पोल लगाने के क्रम में 25000 वोल्ट के तार की चपेट में आने से 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। सभी मजदूर इस कदर झुलस गए थें कि, उनकी शिनाख्त होना भी मुश्किल हो रहा है।

बताया जाता है कि सभी मजदूर लातेहार जिले के रहने वाले थें। आरवीएनएल कंपनी के 8 मजदूरों की टीम इस साइट पर रेलवे के लिए बिजली का पोल लगाने का काम कर रहे थें, इसी क्रम में लगाया जा रहा बिजली का पोल रेलवे लाईन के उपर उपर लगे 25,000 वोल्ट की तार के संपर्क में आ गया, जिससे 6 मजदुरों ने झुलस कर घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना पाकर धनबाद डीआरएम, बाघमारा डीएसपी निशा मुर्मू सहित कई आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। डीआरएम ने बताया कि बिना परमिशन और बिजली सट डाउन लिए आरवीएनएल कंपनी द्वारा काम करवाया जा रहा था। पोल लगाने से पूर्व बिजली सट डाउन करवाना आवश्यक होता है, लेकिन कंपनी द्वारा ना ही पोल लगाने के लिए प्रमिशन लिया गया था और ना ही बिजली ही सट डाउन करवाया गया था।  आरएम ने आगे कहा कि सारे तथ्यों के जांचोपरांत ठोस निर्णय पर पहुंचा जाएगा। घटनास्थल से आरपीएफ ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Categories
Education ब्रेकिंग न्‍यूज

पिठोरिया के 6 युवाओं ने रेलवे की परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन, सफलता में स्वर्गीय बी.पी. केशरी का महत्वपूर्ण योगदान…

रिपोर्ट- वसीम अकरम…

रांची(कांके प्रखंड)- पिठोरिया के 6 युवाओं ने एक साथ रेलवे की परीक्षा में उत्तीर्ण हो कर पुरे कांके प्रखंड में इतिहास रचने का कार्य किया है। भारतीय रेलवे की परीक्षा में पिठोरिया के छ: छात्रों ने सफलता प्राप्त कर रेलवे की नौकरी ज्वाईन कर लिया है। पिठोरिया के धीरज कुमार साहू (रेलवे स्टेशन मास्टर), शुभम कुमार, राकेश कुमार बैठा, धनंजय लहकार (तीनों रेलवे गुड्स गार्ड) बसंत केसरी और अर्चना कुमारी (दोनों रेलवे ट्रैक मेंटेनर) के पद पर रेलवे की नौकरी में योगदान दे चुके हैं।

सफल छात्रों के अभिभावक और क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहारः

गौरतलब है कि ये सभी छात्र नागपुरी संस्थान, शोध एवं प्रशिक्षण केंद्र पिठोरिया में नियमित अध्ययन कर इस सफलता को प्राप्त किए हैं। छात्रों की इस सफलता पर पूरे पिठोरिया क्षेत्र में खुशी की लहर है और अभिभावक गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। नागपुरी संस्थान की ओर से इनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई है।

नागपुरी संस्थान शोध एवं प्रशिक्षण केंद्र का सफलता में महत्वपूर्ण योगदानः

जानकारी देते चले की नागपुरी संस्थान, शोध एवं प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना स्वर्गीय साहित्यकार डा. बी.पी. केसरी ने सन् 2002 में किया था। इस संस्थान में छात्र-छात्राओं को निःशुल्क सेवा दी जाती है। संस्थान में एक बड़ा लाइब्रेरी हैं जहां छात्र-छात्रा परीक्षा की तैयारी करते हैं।  संस्थान में छात्र-छात्राओं की पढाई को कोई बाधा उत्पन्न ना हो, इसके लिए संस्थान में पढ़ाई के लिए एक बड़ा कमरा, विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी के लिए अलग अलग किताबें, टेबल, लाइट, और बाथरूम की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध है। संस्थान में छात्र-छात्राओं को तैयारी के लिए एक सुन्दर और स्वच्छ माहौल दिया गया है, जहां छात्र पुरी एकाग्रता के साथ पढ़ाई करते हैं। पूर्व में भी इस संस्थान में पढ़ाई कर कई छात्र छात्रा सफलता हांसिल कर चुके है। क्षेत्र के लोग बताते हैं कि क्षेत्र की खुशहाली में स्वर्गीय डा. बीपी केसरी का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्हीं की देन है कि, वर्तमान में कई छात्र-छात्रा सरकारी नौकरी में नियुक्त हैं।

Categories
अपराध ब्रेकिंग न्‍यूज

बुड़मू प्रखंड स्थित बगदा घाटी से एक महिला समेत दो बच्चों का अद्धजला शव बरामद….

रिपोर्ट- अन्नू साह, बुड़मू प्रखंड….

रांचीः बुड़मू प्रखंड स्थित बगदा घाटी से पुलिस ने एक महिला समेत दो बच्चों का शव अद्धजला स्थिति में बरामद किया है। घाटी से तीन-तीन शव बरामद होने की सूचना जैसे ही आस-पास के गांवों में फैली, पुरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर पहुंची ठाकुरगांव थाने की पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

बगदा घाटी स्थित घटना स्थल पर छानबीन करती पुलिस की टीम.

आशंका जताई जा रही है कि तीनों की हत्या कर शव को घाटी में ही बिखरे सुखे पत्ते और लकड़ियों ने जलाया गया है। महिला के शव के पास से एक चाकू और चार-पांच रंग के तीन दर्जन से भी अधीक चुड़ियां रखा हुआ पाया गया है। शवों की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है, क्योंकि शव 90प्रतिशत जला हुआ है। फिलहाल पुलिस पुरे मामले की बारीकी से पड़ताल कर रही है। पुलिस ये भी पता लगाने के प्रयास में है कि कहीं आसपास के गांवों से कोई महिला या बच्चे लापता तो नहीं है।

Categories
Latest News ब्रेकिंग न्‍यूज राजनीति

कांग्रेस ने निकाला लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च, हाथों में मशाल लिए केंद्र सरकार पर जमकर बरसी कांग्रेस……

रिपोर्ट:- बिनोद सोनी….

राँची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर आज राजधानी रांची में रांची महानगर एवं जिला कांग्रेस कमिटी के संयुक्त तत्वावधान में जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च निकाला गया, जिसका नेतृत्व रांची महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. कुमार राजा एवं जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान कांग्रेस के झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक नमन विकसल कोंगाड़ी, राजेश कच्छप, दीपिका पाण्डे सिंह, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान रांची महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. कुमार राजा एवं जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो के नेतृत्व में हज़ारों की संख्या कांग्रेस के कर्मठ सिपाहियों ने अपने-अपने हाथों में कांग्रेस का झंडा एवं मशाल लेकर जिला स्कूल के शहीद स्थल से राजभवन तक पैदल मार्च कर केंद्र की मोदी सरकार, अडानी महाघोटाले के विरुद्ध जमकर आवाज बुलंद किया।

प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डे ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि ये लड़ाई मित्रकाल के विरुद्ध लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। आज भाजपा ने झूठ-प्रपंच की सारी हदें पार कर ली है। ये सत्य की लड़ाई है, कांग्रेस पार्टी ना पहले तानाशाहों के आगे कभी झुका है और न कभी झुकेगी।

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि मौजूदा दौर में केंद्र सरकार देश की आत्मा यानि लोकतंत्र को ध्वस्त करने में लगी है। यह बात सिर्फ कांग्रेस पार्टी नहीं कह रही है, दुनिया भर के तमाम मीडिया संस्थान भी बोल रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि आज विदेश के अख़बारों में भारतीय लोकतंत्र पर लगातार हमले को लेकर खबरे छप रही हैं। लोगों के बीच आज भी सवाल बना हुआ है कि मोदी जी का अडानी से क्या रिश्ता है एवं 20, 000 करोड़ किसके हैं?
महानगर के अध्यक्ष डॉ. कुमार राजा ने कहा कि प्रधानमंत्री आज अडानी से मित्रता निभाने में देश के करोड़ों लोगों की गाढ़ी कमाई को एसबीआई-एलआईसी के जरिए लुटवाने का काम निरंतर कर रहे हैं। साथ ही, महाघोटाले के आरोपी अडानी को बचाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। केंद्र सरकार ने तानाशाही की सीमा लांघ दी है।

रांची जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो ने कहा कि हमारे लोकप्रिय नेता राहुल गांधी जी संसद में आवाज उठाते हैं तो उनका माइक म्यूट कर दिया जाता है, सड़क पर आवाज उठाते हैं, तो वहां रोक दिया जाता है और तो और साजिश करके लोकसभा संसद की सदस्यता को रद्द कर दिया गया क्योंकि वे मोदी-अडानी के लूट-तंत्र के विरुद्ध आवाज उठा रहे थे। आखिर क्यों नहीं बताया जा रहा है कि अडानी की विभिन्न शैल कंपनियों में 20,000 करोड़ रुपये किसके हैं? इसकी जांच ईडी एवं सीबीआई क्यों नहीं कर रही? केंद्र सरकार जेपीसी क्यों नहीं गठित कर रही है? ये सवाल केवल कांग्रेस पार्टी का नहीं बल्कि देश के हर उस नागरिक के लिए है जो अपने गाढ़ी कमाई को एसबीआई एवं एलआईसी में इन्वेस्ट किया है और जिन्हें देश के लोकतांत्रिक मूल्यों में भरोसा है।लेकिन कांग्रेस पार्टी और देश की जनता को जब तक इसका जवाब नहीं मिल जाता, तब तक हमलोग पुरी ताकत से लड़ते रहेंगे।

आज के इस कार्यक्रम में केशव महतो कमलेश, संगठन मंत्री रवींद्र सिंह, प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा, डॉ. तौसिफ,ईश्वर आनंद, प्रदेश महासचिव अजय नाथ शाहदेव, शिव कुमार भगत, जवाहर महथा, कुमार गौरव, रमा खलखो, केदार पासवान, गजेन्द्र सिंह, आभा सिंहा, विनय सिंहा, सुरेश बैठा, इंदिरा देवी, विनोद सिंह, संजय कुमार, माधो कच्छप, शिव उरांव, मेरी तिर्की, सुंदरी तिर्की, महताब आलम, साबिर अंसारी, कमिश्नर मुंडा, कल्याण लिंडा, शहाबीर लोहरा, अनिकेत राज, जोय चक्रवर्ती, विक्की ठाकुर, हरिमोहन महतो, गौरव सिंह, अशोक मिश्रा, उज्जवल तिवारी, सुरेन्द्र सिंह, अमरेन्द्र सिंह, अभिजीत, पंचम, अभिमन्यु, अमन, तन्नु,समीक्षा, रोशन, नीतीश, अनमोल, राहुल, जगदीश साहु, वेद प्रकाश, अर्चना मिश्रा सहित हजारों नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

Categories
Latest News अपराध ब्रेकिंग न्‍यूज

कांके में लापता युवक का मिला शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप…….

रिपोर्ट:- वसीम अकरम….

कांके/राँची: कांके थाना क्षेत्र के नीरजा सहाय स्कूल के पास एक खेत से सेमर टोली कांके निवासी अरविंद उरांव (33वर्ष) पिता प्रेम उरांव का शव रविवार को बरामद हुआ। वह श्री रामनवमी 30 मार्च की रात्रि से लापता था। शव को प्लास्टिक और कंबल में लपेट कर फेंका गया था। पिता प्रेम उरांव ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है।

उन्होंने बताया की कुछ दिनों पहले उनके गोतिया लोगों के साथ पुश्तैनी जमीन और इसमें लगे पेड़ को काटने को लेकर विवाद हुआ था। उसमें से एक सदस्य ने सबक सिखाने की बात कही थी। उनके परिवार के एक युवा सदस्य की मौत सड़क दुर्घटना में करमा पर्व के समय हुई थी, जिसके लिए डायन बिसाही का आरोप भी अरविंद की मां पर कथित तौर पर गोतिया लोगों के परिवार के सदस्यों ने लगाया था। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करने के लिए रिम्स भेज दिया है। अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।

Categories
Latest News ब्रेकिंग न्‍यूज

पसमांदा मुस्लिम समाज उत्थान समिति संघ के सफ़दर अली बनाए गए झारखंड अध्यक्ष……

रिपोर्ट:- वसीम अकरम….

राँची: नई दिल्ली स्थित इस्लामिक कल्चरल सेंटर में एक कार्यक्रम के दौरान “पसमांदा मुस्लिम समाज उत्थान समिति संघ” ने झारखंड में नई कमिटी का गठन किया है। संस्था के मुख्य संरक्षक इरफान अहमद एवं मोहम्मद एहतेशामूलहक प्रभारी झारखंड- बिहार-पश्चिम बंगाल एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एहसान अब्बासी के नेतृत्व में झारखंड प्रदेश की संगठनात्मक नियुक्ति की गई। जिसमें पसमांदा मुस्लिम समाज उत्थान समिति संघ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सफदर अली, प्रदेश उपाध्यक्ष सिकंदर अंसारी, प्रदेश मंत्री आफताब आलम को नियुक्ति पत्र देकर घोषित किया गया।

इस दौरान संस्था के मुख्य संरक्षक इरफान अहमद ने कहा कि हमे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में झारखंड प्रदेश के नवनियुक्त पदाधिकारी के नेतृत्व में संगठन मजबूती से पसमांदा मुस्लिम समाज के उत्थान एवं जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करेगी।

वही नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सफदर अली ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता होगी कि मुस्लिम समाज का आर्थिक व सामाजिक उत्थान करना, मुस्लिम समाज के बच्चे एवं बच्चियों को शिक्षा के लिए प्रेरित करना, समाज को भारत सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए जागरूक करना, मुस्लिम समाज को सशक्त एवं समृद्ध बनाने का प्रयास कर राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जागरूक करना, वही मुस्लिम समाज के मध्य जाकर राष्ट्रीय एवं सभी धर्म, जाति,वर्ग के बीच सौहार्द एवं सद्भावना स्थापित करना होगा।

साथ ही नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सफ़दर अली ने भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व का एवं भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन साहू का आभार व्यक्त किया।
सफ़दर अली के पसमांदा मुस्लिम समाज उत्थान समिति संघ के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, भाजपा संगठन मंत्री कर्मवीर, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू, कांके विधायक समरीलाल, रांची विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने बधाई दी है।

Categories
ब्रेकिंग न्‍यूज मुद्दा

गिरिडीह के पिंड़ाटांड पंचायत में 10 में से 9 जलमीनार पड़ा है खराब, पेयजल के लिए मचा हाहाकार…

रिपोर्ट: संतोष तिवारी, गिरिडीह…

ग्रामीणों ने प्रखंड कर्मियो पर लगाया  जलमीनार निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप।

ग्रामीण पानी के लिए सड़क पर उतर कर करेंगे आंदोलन।  

गिरिडीहः गर्मी के दस्तक के साथ ही गिरिडिह जिला के सदर प्रखंड स्थित पिंडाटांड़ पंचायत में पीने के पानी की समस्या खड़ी हो गई है। लोगों को लंबी दुरी तय कर साईकिल से या ढो कर पानी लाना पड़ रहा है। पिंडाटांड पंचायत में वित्तिय वर्ष 2017-18 में 14वें वित्त आयोग के मद से कूल 10 जलमीनार का निर्माण करवाया गया था, जिसमें से 9 जल मीनार वर्तमान में खराब पड़ा है यूं कहें की लाखों रुपये खर्च कर बनाया गया जल मीनार वर्तमान में सफेद हांथी साबित हो रहा है।

जल मीनार निर्माण में हुआ है भ्रष्टाचारः ग्रामीण

स्थानीय ग्रामीण बताते हैं कि खराब पड़े जलमीनार को बनाने में भी लाखों खर्च किया गया, लेकिन इसका ग्रामीणों को कोई लाभ नहीं मीला। जलमीनार निर्माण के दौरान घटिया सामाग्रियों का उपयोग किया गया है। 10 जल मीनार के निर्माण में प्रखंड के अधिकारी और स्थानीय पंचायत जन प्रतिनिधियों ने 14वें वित्त आयोग की राशी का बंदरबाट किया है, जिसकी जांच होनी चाहिए। ग्रामीणों ने ये भी बताया कि पानी के लिए हमलोगों को काफी लंबी दूरी तय करना पड़ता है। कई बार पानी के लिए लोग आपस में ही मारपीट करने लगते हैं। मारपीट में कई लोग घायल भी हो चुके हैं।

देख कर भी अनजान बने हुए हैं पंचायत के मुखियाः

पानी की किल्लत झेल रहे लोग बताते हैं कि इस बाबत कई बार मुखिया से शिकायत किया गया है, लेकिन इस पर उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। मुखिया हर दिन राह चलते सफेद हाथी साबित हो रहे जल मीनार को निहारते हैं, लेकिन इससे उन्हें कोई लेना देना नहीं है।

मुखिया प्रतिनिधि ने पूर्व मुखिया पर फोड़ा ठिकराः

इस बाबत पिंडाटांड़ के मुखिया प्रतिनिधि विश्वनाथ वर्मा ने कहा कि सभी जलमीनार का निर्माण पूर्व मुखिया के कार्यकाल में हुआ था, जो कहीं कहीं खराब है, फिर भी जल्द से जल्द इसे दुरुस्त करने का प्रयास किया जाएगा।

Categories
राजनीति ब्रेकिंग न्‍यूज

रामगड़ की जीत 2024 के चुनाव का ट्रेलरः सुदेश महतो, आजसू सुप्रीमो

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

रांचीः रामगढ़ विधानसभा उप-चुनाव में एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने यूपीए के बजरंग महतो को लगभग 50,000 मतों से हार का स्वाद चखा कर जीत का सेहरा पहना है। एनडीए प्रत्याशी आजसू की सुनीता चौधरी के जीत है एनडीए खेमें में खुशी क लहर है। एनडीए इस जीत को 2024 में होने वाले चुनाव से जोड़ कर देख रही है।

रामगड़ की जीत 2024 की ओर इशारा हैः सुदेश महतो, आजसू सुप्रीमो

सुनीता चौधरी की भारी मतो से जीत पर आजसू सुप्रीमो, सुदेश महतो ने कहा कि पार्टी ने पहले ही डेढ़ लाख के पार वोट का टारगेट तय किया था और उस टारगेट को हांसिल भी किया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जितने वोट से पार्टी प्रत्याशी जीत हांसिल करेंगी, उतना वोट यूपीए गठबंधन के प्रत्याशी को आएगा। आगामी 2024 के विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि, यह जीत 2024 की जीत का एक इशारा है।

हेमंत सोरेन की सरकार से जनता का मोह भंग हो चुका हैः बाबूलाल मरांडी नेता विधायक दल, प्रदेश भाजपा

वहीं भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि, रामगढ़ की जीत से 2024 में होने वाले चुनाव की विजय यात्रा प्रारंभ हो चुका है। एनडीए प्रत्याशी की जीत ने ये बताया है कि, वर्तमान हेमंत सोरेन की सरकार से जनता का मोह भंग हो चुका है।

अल्पसंख्यकों की नाराजगी हार का कारनः इरफान अंसारी, विधायक, कांग्रेस

रामगड़ की हार पर कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि पार्टी को आत्म मंथन करने की जरूरत है कि इसके पीछे की वजह क्या है? साथ ही उन्होंने कहा कि फुरकान अंसारी जैसे कद्दावर नेता को चुनाव प्रचार में नहीं लगाना अल्पसंख्यकों के नाराजगी का कारन बन कर उभरा है। जिन मंत्रियों को रामगड़ उप चुनाव के लिए जवाबदेही दी गई थी, उनसे पूछना होगा।

रामगड़ उपचुनाव में सिर्फ कांग्रेस की हार हुई है, यूपीए की नहीः मिथिलेश ठाकुर, झामुमो

रामगढ़ में एनडीए की जीत पर हेमंत सरकार के मंत्री, मिथिलेश ठाकुर ने सुनीता चौधरी को जीत की बधाई दी, साथ ही कहा कि यूपीए प्रत्याशी के हार का मुख्य कारन कांग्रेस के ही नेतागण है। रामगड़ की हार कांग्रेस पार्टी क हार है।

Categories
ब्रेकिंग न्‍यूज राजनीति

पूर्व कांग्रेसी नेता ऐनुल हक अंसारी ने “झारखंड पार्टी” का थामा दामन, कहा ठगबंधन की सरकार को उखाड़ फेंकनी है……

रिपोर्ट:- वसीम अकरम….

राँची: पूर्व कांग्रेसी नेता ऐनुल हक अंसारी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ रविवार को राँची डिबडीह स्थित होटल कार्निवाल में “झारखंड पार्टी” (झापा) का दामन थामा। मौके पर झारखंड पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अजीत कुमार और महासचिव अशोक कुमार ने ऐनुल हक अंसारी को बुके दे कर और माला पहना कर पार्टी में स्वागत किया।

 

इस दौरन “झारखंड पार्टी (झापा) में शामिल हुए ऐनुल हक अंसारी ने कहा कि, मैं लगभग 25 वर्ष तक कांग्रेस पार्टी से जुड़ा रहा। विभन्न पदों पर भी रहकर जिम्मेदारी संभाली। लेकिन वर्तमान में कांग्रेस पार्टी जनमुद्दों से भटक चुकी है। कांग्रेस पार्टी में काम करने वाले कार्यकर्ता जो दिन-रात पार्टी को सींचे उन्हें वर्तमान में नजरअंदाज किया जा रहा है। वर्तमान झारखंड कांग्रेस की हालत ऐसी हो चुकी है कि यहां पर खुद कार्यकर्ता जन मुद्दों को लेकर आवाज नहीं उठा सकते। लोग चाटुकारी कर पार्टी के शीर्ष पदों पर काबिज है। झारखंड में कांग्रेस पार्टी दलालों की चुंगल में है। लोगों का भरोसा अब सिर्फ और सिर्फ “झारखंड पार्टी” से है। यह पार्टी, माटी का पार्टी है।

“झारखंड पार्टी” झारखंडियों के हित की लड़ाई और उनके हक की लड़ाई लड़ने के लिए है। वर्तमान में रामगढ़ उपचुनाव हो रहा है। झारखंड पार्टी के भी प्रत्याशी मैदान पर है। निश्चित तौर पर झारखंड पार्टी रामगढ़ उपचुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करेगी। झारखंड के लोग भाजपा, कांग्रेस, झामुमो, आजसू सभी को राज्य चलाने के लिए मौका दिया। पर सभी ने राज्य को सिर्फ लूटने का काम किया। यहाँ की खनिज संपदा को बेचने का काम किया। 3 साल से भी ऊपर हो गए है कांग्रेस, झामुमो, राजद गठबंधन की सरकार की। लेकिन इन 3 सालों में गठबंधन की सरकार, कोरोना का बहाना बना कर सरकार जनता को ठगने का काम किया है। कोई भी विकास का काम नही किया। आदिवासियों को आदिवासी मुख्यमंत्री के नाम पर हेमन्त सोरेन ठगने का काम कर रहे है। लेकिन राज्य की जनता अब इस ठगबंधन की सरकार को पहचान चुकी है। और इसका माकुल जवाब भी देने जा रही है। आज झारखंड पार्टी में भरोसा जताते हुए लोग हजारों की संख्या में पार्टी में शामिल हो रहे हैं। निश्चित तौर पर आने वाले 2024 चुनाव पर झारखंड पार्टी राज्य में एक अलग परचम लहराएगी।

Categories
अपराध ब्रेकिंग न्‍यूज

पिठोरिया थाना क्षेत्र में खेत में लगे सोलर प्लेट ले उड़े चोर, थाना में मामला दर्ज…….

रिपोर्ट:- वसीम अकरम….

राँची: पिठोरिया थाना अंतर्गत काटमकुली निवासी किसान शेख अफ़ज़ल के खेत मे लगे सोलर प्लेट को अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है। कृषक शेख अफ़ज़ल ने पिठोरिया थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

कृषक शेख अफ़ज़ल ने बताया कि पिछले वर्ष दिसंबर में कृषि विभाग की ओर से खेती करने के लिए अपने खेत मे 90 प्रतिशत के अनुदान पर और 10 प्रतिशत खुद के खर्च पर लगभग 3 लाख रुपये की लागत से सोलर प्लेट और समर सेबुल मशीन लगवाया था। जिससे खेतों पर सिंचाई की जा सके। लेकिन 13 फरवरी की रात्रि को अज्ञात चोरों ने खेत पर लगे कुल 9 सोलर प्लेट में से 2 प्लेट को चोरी करके ले गए। अपने अस्तर से काफी खोजबीन करने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद मैंने पिठोरिया थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया है। सोलर प्लेट चोरी हो जाने से मेरे खेत में लगे सब्जियों का भी सिंचाई नहीं कर पा रहा हूं। मुझे काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

वही पिठोरिया थाना प्रभारी अभय कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोर पुलिस के गिरफ्त में होगी।