Categories
राजनीति

भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, अनिल महतो पद यात्रा कर केन्द्र सरकार के उपलब्धियों की दे रहे हैं जानकारी….

11

ब्यूरो रिपोर्ट- ताजा खबर झारखंड…

रांचीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा सेवा पखवाड़ा (17 सितंबर – 2 अक्टूबर तक) मना रही है। पखवाड़े के माध्यम से भाजपा द्वारा मोदी सरकार द्वारा किये गए कार्यों को जनता के समक्ष प्रस्तुत कर रही है।

भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल महतो ने प्रेस ब्यान जारी कर कहा है कि, मोदी सरकार लगातार बेहतर कार्य कर रही है और जनता के लिए जन कल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं पर काम कर धरातल पर उसका क्रियान्वयन करवा रही है।

जनकल्याण और राष्ट्रहित के लिए जिस तरह के कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने पिछले 8 सालों में कर दिखाया है, वह आजादी के 70 सालों के विकास पर भारी है।

भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, अनिल महतो ने पिछले 8 सालों में मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों को प्रस्तुत किया है:

  • प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज का वितरण।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 1.22 करोड़ एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 2.3 करोड़ आवास स्वीकृत।
  • स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 11.22 करोड़ शौचालयों का निर्माण।
  • हर घर नल से जल योजना के अंतर्गत 6.2 करोड़ नए आवासों को पिछले 3 वर्षों में नल के पानी की सुविधा दी।
  • प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत 29.6 लाख रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को ऋण का वितरण।
  • आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 3.2 करोड़ लोगों को ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिला।
  • 18 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड जारी किए गए।
  • विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान में 190 करोड़ से अधिक टीके मुफ्त में लगाए गए।
  • 8,727 जन औषधि केन्द्रों पर सस्ती दवाई उपलब्ध कराई जा रही है।
  • पिछले 8 वर्षों में 15 AIIMS खोले गए लगभग 200 नए मेडिकल कॉलेज खोले गए।
  • प्रत्येक ब्लॉक में हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर खोलने की शुरुआत करी।
  • पीएम किसान सम्मान निधि के अंतर्गत 11.30 करोड़ किसान परिवारों को ₹1.82 लाख करोड़ से अधिक की राशि दी गई।
  • प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 37.52 करोड़ आवेदनों को बीमाकृत किया गया।
  • 3 करोड़ से अधिक किसान क्रेडिट कार्ड आवेदकों को ₹3.4 लाख करोड़ के क्रेडिट का लाभ मिला।
  • MSP के अंतर्गत अधिक फसलों को जोड़ा गया तथा MSP लागत का डेढ़ गुना किया गया।
  • नीम कोटेड यूरिया की पहल से कालाबाज़ारी रोकी गई।
  • 23 करोड़ सॉइल हेल्थ कार्ड वितरित किए गए।
  • DAP वाद पर सब्सिडी ₹1,200 प्रति बोरी की गई।
  • MSP पर रबी व खरीफ फसल की रिकॉर्ड खरीदी की गई।
  • देश में शिक्षा को बदलने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू की गई।
  • पीएम कौशल विकास योजना के अंतर्गत 1.32 करोड़ से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित किया गया।
  • भारत में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) की संख्या में 24% की वृद्धि हुई।
  • मेडिकल सीटों की संख्या में 80% की बढ़ोतरी की गई।
  • पीएम उज्ज्वला योजना के अंतर्गत महिलाओं को 9 करोड़ एलपीजी कनेक्शन दिए।
  • जन धन खातों के माध्यम से 25 करोड़ महिलाएं बैंक से जुड़ी।
  • 175 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से 8 करोड़ महिला उद्यमियों को जोड़ा गया।
  • स्टैंडअप इंडिया के तहत महिलाओं के नाम पर 80% ऋण दिए गए सवैतनिक मातृत्व अवकाश को 26 सप्ताह तक बढ़ाया गया।
  • सेना व सैनिक स्कूलों में महिलाओं को बराबरी का दर्जा दिया।
  • पूरे देश में बिछाया सड़कों का जाल।
  • राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण की गति में 208% की बढ़ोतरी: 2013-14 में 12 km प्रतिदिन से आज 37km प्रतिदिन हुई।
  • UDAN योजना के अंतर्गत 87 लाख लोगों को हवाई यात्रा के उपयोग करने में सक्षम बनाया।
  • 80 नए हवाई अड्डों का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
  • 27 शहरों में 63 km प्रति वर्ष की गति से मेट्रो रेल का निर्माण किया जा रहा है।
  • 18.2% की विकास दर के साथ भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था।
  • वर्ष 2021-22 में 583.57 अरब का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश।
  • पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत 218.6 लाख करोड़ मूल्य के 34.43 करोड़ ऋण।
  • विश्व का सबसे बड़ा कर सुधार GST के बाद देश के विकास के लिए रिकॉर्ड कर संग्रह अप्रैल 2022 में ₹1.68 लाख करोड़ का संग्रह।
  • ₹5 लाख तक की सालाना आय वाले लोगों को आयकर से मुक्त किया।
  • ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस रैंकिंग में लगातार बढ़तः वैश्विक मंच पर भारत की आर्थिक नीति की सराहना।
  • 132 करोड़ से अधिक नागरिकों को आधार कार्ड जारी किए गए।
  • भारत ने विश्व स्तर पर डिजिटल भुगतान के संबंध में लेनदेन में प्रथम स्थान हांसिल किया।
  • 4.46 लाख से अधिक कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किए गए।
  • भारतनेट पहल के तहत मार्च 2022 तक 1.75 लाख ग्राम पंचायतों में ब्रॉडबैंड इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार।
  • उत्तर पूर्व में हिंसा को समाप्त करने के लिए विभिन्न विद्रोही समूहों के साथ प्रमुख शांति समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
  • भारत के सर्वाधिक लंबाई वाले रेल एवं सड़क पुल बोगीबील पुल और जिरीबाम-तुपुल- इंफाल रेलवे लाइन पर दुनिया के सबसे ऊंचे गर्डर रेल पुल का निर्माण पूरा हुआ।
  • पूर्वोत्तर राज्यों में विद्रोह की घटनाओं में 74% की कमी और सुरक्षा बलों में हताहतों की संख्या में 60% की कमी हुई।
  • रेल और सड़कों का निर्माण कर उत्तर पूर्वी राज्यों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा।
  • राम मंदिर का निर्माण शुरू कर करोड़ों हिन्दुओं की आस्था का सम्मान किया।
  • सांस्कृतिक स्थलों अयोध्या, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, केदारनाथ धाम सोमनाथ का नवीकरण विकास हुआ।
  • अनुच्छेद 370 को हटाकर जम्मू-कश्मीर का भारत में एकीकरण किया।
  • नागरिकता संशोधन कानून को लागू कर पड़ोसी देशों में रह रहे प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को राहत पहुंचाई।
  • ट्रिपल तलाक़ की प्रथा का अंत कर मुस्लिम महिलाओं को राहत पहुंचाई।
  • ऑपरेशन गंगा और ऑपरेशन राहत द्वारा युद्धग्रस्त देशों में फंसे भारतीयों को निकाला गया।
  • भारत की सुरक्षा को सुद्दृढ़ किया गया जिससे देश में आतंकवादी घटनाओं में कमी आई
  • बाबासाहेब अंबेडकर के सम्मान में पांच स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया।
  • बाबासाहेब अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में घोषित किया।
  • सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को राष्ट्र को समर्पित किया।
  • साहिबजादों के बलिदान को श्रद्धांजलि देते हुए 25 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में घोषित किया।
  • भगवान बिरसा मुंडा के संग्राहलय का निर्माण किया एवं उनकी जन्मतिथि 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा किया गया।
  • 384 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों को शुरू किया गया।
  • 3,110 वन धन विकास केंद्रों की स्थापना, 8.5 लाख कारीगरों, शिल्पकारों और खान-पान विशेषज्ञों को रोजगार।
  • दिव्यांगता के प्रकार को 7 से बढ़कर 21 किया गया।
  • सरकारी नौकरियों और उच्च शिक्षा में आरक्षण क्रमशः 3% से बढाकर 4% और 3% से बढ़ाकर 5% किया गया।
  • 21.89 लाख लोगों को सहायता और सहायक उपकरण प्रदान किए गए।
  • वर्ष 2022 में 8.2 प्रतिशत की अनुमानित विकास दर के साथ भारत के लिए मजबूत विकास संभावनाएं, जो भारत की दुनिया में सबसे तेजी से उभरती एक प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रही है।
  • अप्रैल 2022 में जारी विश्व आर्थिक परिदृश्य के अनुसार 2022 और 2023 के लिए वैश्विक विकास दर केवल 3.6 प्रतिशत अनुमानित।
  • निवेश में उल्लेखनीय वृद्धि और खपत में उछाल के कारण वर्ष 2021-22 के दौरान आर्थिक गतिविधियों में सुधार।

By taazakhabar

"TAAZA KHABAR JHARKHAND" is the latest news cum entertainment website to be extracted from Jharkhand, Ranchi. which keeps the news of all the districts of Jharkhand. Our website gives priority to news related to public issues.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *