बिहार तो मात्र एक झांकी है, देश की जनता केन्द्र सरकार के लोकतंत्र विरोधी कार्यों को देख रही हैः अविनाश पांडे, कांग्रेस प्रभारी, झारखंड

0
10

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

रांचीः झारखंड कांग्रेस के प्रभारी, अविनाश पांडे ने बिहार में चल रहे सियासी उठा-पटक पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, सिर्फ बिहार ही नहीं आने वाले समय में महाराष्ट्र और कर्नाटक में भी बदलाव देखने को मिलेगा। लोकतंत्र पर विश्वास रखने वाली राजनीतिक दल एकजुट हुए हैं और देश में जो आपातकाल की स्थिति बनी हुई है, उसका जवाब देंने के लिए विपक्षी राजनीतिक दल एकजूट हैं और देश की जनता और सामाजिक संगठन भी केन्द्र सरकार के लोकतंत्र विरोधी कार्यों को देख रही है।

वहीं झारखंड कांग्रेस प्रभारी, अविनाश पांडे ने झारखड कांग्रेस के तीन विधायकों पर मनी लॉन्ड्रींग के आरोप पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, वे तीनों कांग्रेस के अच्छे साथी थें, लेकिन अब कानूनी प्रक्रिया के तहत उनको आना होगा। अगर वह ऐसे कृत्य में संलिप्त नहीं पाए जातें, तो आज पार्टी में रहतें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.