पिठोरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5-6 एकड़ में लगे अफीम की खेती को अभियान चलाकर किया नष्ट…….

0
8

रिपोर्ट :- वसीम अकरम…..

राँची: अफीम तस्करों पर नकेल कसने के लिए लगातार रांची पुलिस अभियान चलाकर अफीम की खेती नष्ट कर रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को पिठोरिया थाना अंतर्गत कतरिया बेड़ा में लगे लगभग 5-6 एकड़ में लगे अफीम की खेती को पिठोरिया पुलिस के द्वारा अभियान चलाकर नष्ट किया गया।

opium cultivation

मौके पर थाना प्रभारी रविशंकर ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर लगातार अफीम तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अफीम की खेती को नष्ट किया जा रहा है। इसी कड़ी में हम लोगों को सूचना मिला कि पिठौरिया थाना अंतर्गत कतरिया बेड़ा में अफीम की खेती लहलहा रही है, सूचना मिलने पर एक टीम का गठन कर अफीम की खेती पर पहुंचकर उसे नष्ट किया गया। आगे भी सूचना मिलने पर अभियान चलाकर लगातार अफीम की खेती को नष्ट किया जाएगा।

अभियान में इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी रवि शंकर, दरोगा अखिलेश ठाकुर, पारस मणि, विनय राम, श्रवण कुमार, संतोष महतो सहित पुलिस के जवान मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.