बाबूलाल मरांड़ी ने विलय मामले का किया पटाक्षेप, 17 फरवरी से हो जाएंगे भाजपा के….

0

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

बाबूलाल मरांड़ी ने विलय मामले का किया पटाक्षेप, 17 फरवरी से हो जाएंगे भाजपा के….

राँची: झारखंड विकास मोर्चा केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को चिरौंदी स्थित आर्शीवाद बैंक्वेट हॉल में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से पांच प्रस्ताव पास किए गएं, जिसमें मुख्या था 17 फरवरी को भाजपा में विलय का। बाबूलाल मरांडी ने भाजपा में विलय की चल रही खबर का पटाक्षेप करते हुए कहा कि आगामी 17 फरवरी को झाविमो विधायक दल का विलय भाजपा विधायक दल में हो जाएगा।

पूरे प्रदेश के झाविमो नेता और कार्यकर्ता पहुंचेंगे प्रभात तारा मैदानः

बाबूलाल मरांडी ने इस मिलन समारोह के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि, 17 फरवरी को झाविमों के प्रदेश भर से नेता और कार्यकर्ता प्रभात तारा मैदान पहुंचेंगे, जहां भव्य समारोह में सभी भाजपा में शामिल हो जाऐंगे। वहीं पांचवें प्रस्ताव के बारे में जानकारी देते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पार्टी की जो भी संपत्ति-परिसंपत्ति है उसका विधि पूर्वक संपादन करने पर भी सहमति कार्य समिति की बैठक में बनी है।

मिलन समारोह में गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रहेंगे मौजुदः

17 फरवरी के विलय कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी से गृहमंत्री, अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ ओम माथुर और वरीय भाजपा नेता उपस्थित रहेंगे।

दिल्ली में भाजपा को मिलि शिकस्त पर बाबूलाल ने भाजपा का किया बचावः

वहीं दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के खराब प्रदर्शन पर बाबूलाल मरांडी ने बचाव करते हुए कहा कि पूर्व में 3 सीट भारतीय जनता पार्टी की थी जो आज तिगुने रफ्तार से बढ़ी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.