खिजरी मंडल के कई गांवों में नमो किट का वितरण कर लोगों को किया गया जागरुक….
ब्यूरो रिपोर्ट…
रांची(नामकुम)- बुधवार को भाजपा खिजरी मंडल, महिला मोर्चा की बहनों द्वारा खिजरी मंडल के कई गांवों में मोदी किट का वितरण किया गया। इसके तहत गरीब लाचार और जरूरतमंद लोगों को चिन्हित कर, नमो कीट दिया गया, साथ ही साथ लोगों को घर पर ही सुरक्षित रहने की हिदायत दी गयी और स्वयं एवं आसपास के लोगों को भी साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया।
मोदी किट में दिए साबुन से समय-समय पर हांथ धोने, मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने के साथ सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की गई, ताकि कोरोना जैसे महामारी के खिलाफ एक साथ एकजुट होकर खड़े हो कर इसे हराया जा सके।
नमो किट वितरण कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष, आरती सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आरती कुजूर, रांची जिला ग्रामीण महिला मोर्चा की महामंत्री अरुणा देवी उपस्थित रहीं।