अविनाश पांडेय को मिला झारखंड प्रदेश कांग्रेस की कमान, बनाए गए प्रभारी……

0
7

रिपोर्ट :- बिनोद सोनी

राँची: झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह के कांग्रेस से इस्तीफा और बीजेपी में शामिल होने के बाद कांग्रेस पार्टी ने झारखंड में नया प्रभारी नियुक्त कर दिया है। अविनाश पांडेय को झारखंड की कमान सौंपी है। कांग्रेस कमेटी में महासचिव का पद संभालने वाले अविनाश पांडेय को सोनिया गांधी और राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं। अविनाश पांडे को झारखंड प्रभारी बनाए जाने का कांग्रेस पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने अधिसूचना जारी कर दी है। झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह के बीजेपी में जाने के बाद झारखंड में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है जिसे देखते हुए कांग्रेस ने तुरंत ही झारखंड के नये प्रभारी की घोषणा कर दी।

इधर आरपीएन सिंह के कांग्रेस पार्टी छोड़ बीजेपी में जाने के बाद झारखंड प्रदेश कांग्रेस के एक खेमें में खुशी की लहर दौड़ गई है। जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने रांची में महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ खुशी जाहिर की है। साथ ही मिठाईयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.