बीएयू प्रबंधन के रवैए से नाराज परिजनों और ग्रामीणों का बीएयू कर्मी के शव के साथ, बीएयू का घेराव……..

0
6

रिपोर्ट:- वसीम अकरम…..

राँची: कांके क्षेत्र के गागी ग्राम निवासी सत्यनारायण मुंडा का निधन बुधवार को अपने आवास में हो गया। सत्यनारायण मुंडा लगभग 1 साल पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे, तब से घर पर ही इलाजरत थे। मृतक सत्यनारायण मुंडा कांके स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के “मृदा विज्ञान एवं कृषि रसायन विभाग” में अनुकम्पा पर नौकरी कर रहा था। दुर्घटना होने पर सत्यनारायण मुंडा लगभग 1 साल से घर पर ही इलाज करा रहा था। परिजनों के अनुसार बिरसा कृषि विश्वविद्यालय प्रबंधक के द्वारा पिछले 1 साल से सत्यनारायण मुंडा का सैलरी रोक कर रखा हुआ था, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और दयनीय हो गई थी, इलाज के लिए पैसा तक नहीं था। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के प्रबंधक के इस रवैया से परिजन और ग्रामीण काफी उग्र थे और बुधवार को ही सत्यनारायण मुंडा के शव के साथ बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर बैठ गए।

इस दौरान युवा कांग्रेस के रांची जिला महानगर अध्यक्ष जमील अख्तर भी मौजूद थे। लगभग 1 घंटे के बाद बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति और प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों के साथ वार्ता हुई। वार्ता में सत्यनारायण मुंडा का रुका हुआ 1 साल का सैलरी का भुगतान पुनः करने और सरकारी प्रावधान के तहत जो भी मिलने वाली सुविधा है उसे उनके परिजनों को तत्काल दिए जाने की सहमति बनी। वार्ता पर सहमति बनने के बाद परिजन शव को ले कर अंतिम संस्कार के लिए अपने आवास निकले।

Leave A Reply

Your email address will not be published.