Categories
राजनीति

कांके प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश रैली, राज्य सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल मरांडी……

9

रिपोर्ट:- वसीम अकरम….

राँची/कांके: भाजपा के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहद गुरुवार को राज्य सरकार के खिलाफ कांके में भाजपा कांके मंडल के द्वारा सैकड़ो कार्यकर्ताओं नें आक्रोश रैली निकाला। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जुलुस निकाल कर विरोध प्रदर्शन भी किया गया।

मौके पर पहुँचे भाजपा विधायक दल के नेता सह पुर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी ने कहा कि, हेमंत सरकार के जनविरोधी नीति एवं भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण की राजनीति पुरे राज्य में हावी हो चुकी है। इस सरकार में लॉ इन ऑर्डर पूरी ध्वस्त हो चुकी है, अपराध का ग्राफ बढ़ गया है। आए दिन हत्या, लूट, बलात्कार, की घटना घट रही है। राज्य में जंगल राज चल रहा है। अफसरशाही हावी है। सरकार ट्रांसफर पोस्टिंग, खनिज संपदा को लूटने में लगी है। नेताओ और अफसरों के यहाँ से करोड़ो काला धन निकल रहा है। हेमन्त की गठबंधन सरकार पूरी तरह विफल है। झारखण्ड को दीमक की तरह खोखला करने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी ये कभी होने नही देगी। बीजेपी इस जनविरोधी सरकार के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी।

मौके पर भाजपा कांके मंडल अध्यक्ष रामलखन मुंडा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल के द्वारा कांके अंचलाधिकारी को राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांके विधायक समरी लाल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल महतो (टाईगर ), ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेंदर महतो, नसीबलाल महतो, कांके मंडल अध्यक्ष रामलखन मुंडा,कांके मंडल महामंत्री प्रभात भूषण, कमलेश राम, सफदर अली, दीपक महतो, शुष्मा देवी, मुन्नी देवी, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

By taazakhabar

"TAAZA KHABAR JHARKHAND" is the latest news cum entertainment website to be extracted from Jharkhand, Ranchi. which keeps the news of all the districts of Jharkhand. Our website gives priority to news related to public issues.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *