दिल्ली की श्रद्धा हत्याकांड जैसी घटना साहेबगंज के बोरिया में दिया गया अंजाम, आरोपी ने महिला के शव को कई टुकड़ों में काटा….

0
7

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

रांचीः दिल्ली की श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड की तरह ही झारखंड के साहेबगंज जिले के बोरियो प्रखंड स्थित गोंडा पहाड़ निवासी एक महिला के साथ घटना को अंजाम दिया गया है।

गोंडा पहाड़ निवासी 22 वर्षिय महिला जो आदिम जनजाति महिला है, उसकी हत्या करने के बाद शव को कटर से 20 से भी अधीक टुकड़ों में काट कर फेंक दिया। मृतिका का नाम रबिका पहाड़ीन है। यह महिला बोरियो थाना क्षेत्र के गोंडा पहाड़ की रहनेवाली थी। रबिका शादी के बाद पति दिलदार अंसारी के साथ बेलटोला स्थित घर पर रहती थी। जानकारी के अनुसार महिला का क्षत-विक्षत शव शनिवार की शायं 6:00 बजे बोरियो थाना क्षेत्र के संथाली मोमिन टोला स्थित एक पुराने बंद पड़े घर और उसके बाहर से कई टुकड़ों में बरामद किया गया है। हालांकि, महिला का सिर और शरीर के कुछ अंग अब तक बरामद नहीं किये गये हैं। मृतक महिला के पति दिलदार को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए मांडर से कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने घटना में शामिल दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सज़ा दिलाने की मांग सरकार से की है। उन्होंने कहा कि हमारे समाज को क्या हो गया है? ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कानून बनाने की जरूरत है। इस घटना से मैं निःशब्द हो गई हूं। ऐसी घटनाएं झारखंड में लगातार बढ़ रही है। घटना पर लगाम लगाने के लिए एक मजबूत नीति बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि किसी की भी सरकार हो, घटना बेहद दर्दनाक है।

वहीं इस मामले पर अब सियासत भी गरमा चुकी है। भाजपा प्रवक्ता, प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि, दिलदार अंसारी ने हाल ही में इस भोली भाली आदिवासी युवती को अपने प्रेमजाल में फांस कर पहली पत्नी के रहते हुए उससे दूसरी शादी की थी। हेमंत सरकार के कार्यकाल में बेटियों के खिलाफ अत्याचार लगातार बड़े हैं। अल्पसंख्यक समाज के कुछ कुंठित मानसिकता वाले लोग बेटियों को लगातार टारगेट कर रहे हैं। लेकिन सरकार कोई कदम नहीं उठा रही। अगर सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाया तो हम सड़कों पर उतर कर सरकार को मुंहतोड़ जवाब देंगे।

वहीं प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता, राकेश सिन्हा ने घटना को दुखद बताते हुए कहा कि, प्रशासन अपना काम कर रही है। आरोपी को जाति और धर्म के चश्में से नहीं देखा जाए। ऐसे मानसिकता वाले लोग हर जाति समुदाय में मौजुद है। दिलदाल अंसारी ने जिस निर्ममता के साथ घटना को अंजाम दिया है, उसे भी इस निर्ममता पूर्वक किये गए हत्या के लिए कड़ी से कड़ी सजा मिले इसके प्रयास में जिला और पुलिस प्रशासन लगी हुई है। आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिल कर रहेगा। भाजपा को इस दुखद घटना पर राजनीति करने से बाज आना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.