रिपोर्ट- वसीम अकरम…
राँचीः कांके प्रखण्ड के बाड़ू पंचायत की मुखिया सुनीता देवी पर पंचायत के ही उप मुखिया और वार्ड सदस्यों ने कई गंभीर आरोप लगाए है। सुनीता देवी की शिकायत कांके प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से भी किया गया है।
विकास योजनाओं के चुनाव में वार्ड सदस्यों और उप मुखिया को नहीं करती हैं शामिलः
शिकायतकर्ताओं ने कहा है कि बाड़ू पंचायत के मुखिया सुनीता देवी की कार्यशैली और तानाशाही रवैये के कारन हम सभी नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि अपने अधिकारों से वंचित हैं। पंचायत की वर्तमान मुखिया सुनीता देवी के बजाय पूर्व मुखिया रामेश्वर महली ही पंचायत के सभी सरकारी कार्य को चला रहे है और इसमें वर्तमान मुखिया सुनीता देवी की सहमति है। बाडू पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों की मुखिया द्वारा उपेक्षा की जा रही है। सरकार द्वारा जितनी भी विकास योजनाएं चलाई जा रही है, इसकी जानकारी हम लोगों को नहीं दी जाती है, ना ही ग्रामसभा की सूचना दी जाती है। पूर्व मुखिया और वर्तमान मुखिया अपने दलालों से मिलकर ही घर बैठे ग्रामसभा कर लाभुकों और योजनाओं का चयन कर प्रखंड को भेज दिया जाता है। जनता की समस्या हम वार्ड सदस्यों के पास भी आती है, लेकिन पंचायत के मुखिया सुनीता देवी की तानाशाही रवैया के कारन सही लाभुकों का चयन नहीं हो पाता है और योजनाएं भी धरातल पर नहीं उतर पा रही है।
बाडू पंचायत सचिवालय में लटका रहता है तालाः
बाड़ू पंचायत में स्थित पंचायत सचिवालय भवन की चाभी मुखिया के पास रहता है, लेकिन मुखिया कभी भी पंचायत भवन नहीं खोलती है। पंचायत भवन बंद रहने से पंचायत के ग्रामीणों को काफी समस्या हो रही है। किसी भी काम के लिए लोगों को मुखिया के घर का चक्कर लगाना पड़ता है। पंचायत भवन में ही प्रज्ञा केन्द्र है, लेकिन मुखिया के तानाशाही रवैये के कारन प्रज्ञा केन्द्र भी नहीं खुलता है। बाड़ू पंचायत के उप मुखिया सहित वार्ड सदस्यों ने कांके प्रखंड विकास पदाधिकारी से बाड़ू पंचायत के मुखिया सुनीता देवी पर आवश्यक कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
बदनाम करने के लिए लगाया जा रहा है आरोपः सुनीता देवी़, मुखिया
इस पूरे मामले पर बाड़ू पंचायत की मुखिया सुनीता देवी से फोन पर बात किया गया तो उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि, यह तमाम आरोप निराधार है। मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। मैं शिकायतकर्ताओ से बात करती हूं।
शिकायत करने वालो में पंचायत के उप मुखिया जावेद आलम, वार्ड सदस्य-9, शांता लिंडा वार्ड सदस्य वार्ड नम्बर-14, नागमतिया देवी वार्ड नम्बर-10, सुषमा देवी वार्ड सदस्य-3, मजिदन खातून वार्ड नम्बर-2, बंसन्ती देवी वार्ड नम्बर-8, सीता हेमरोम वार्ड नम्बर- 15, भिन्सारी बेग वार्ड नम्बर- 4, तरन्नुम अहमदी वार्ड नम्बर-6 शामिल है।