आजसू का जेल भरो अभियान होगा जोरदार, लाखों कार्यकर्ता और नेता थानों में गिरफ्तारी देकर सरकार के समक्ष रखेंगे 7 सूत्री मांगः हकीम अंसारी
रिपोर्ट- वसीम अकरम…
रांची// आजसू पार्टी के सुप्रीमों, सुदेश कुमार महतो द्वारा 7 सूत्री मांग को लेकर आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहेब, भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर जेल भरो आंदोलन कार्यक्रम रखा गया है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आजसू पार्टी, रांची जिला कमिटी द्वारा लगातार जिले के सभी प्रखंडो का दौरा कर पार्टी के प्रखंड कमिटी के साथ बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार करते हुए, पार्टी की मजबुती क लिए सर्वे भी किया जा रहा है।
शनिवार को तमाड़, बुंडू और सोनाहातू प्रखंड का किया गया दौराः
शनिवार को पार्टी के रांची जिला कार्यकारी अध्यक्ष, हकीम अंसारी के नेतृत्व में आजसू रांची जिला कमिटी तमाड़, बुंडू और सोनाहातू प्रखंड का दौरा कर, प्रखंड कमिटी के साथ बैठक कर कार्यकर्ताओं को 14 अप्रैल के पूर्व घोषित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई दिशा-निर्देश दिया।
बैठक के दौरान रांची जिला कार्यकारी अध्यक्ष, हकीम अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, आजसू पार्टी के केंद्रीय कमिटी द्वारा जारी दिशा निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडो का दौरा किया जा रहा है। इसी कड़ी में अबतक खलारी, बुढ़मू, कांके, चान्हो, मांडर, रातू, बेड़ो, इटकी, नगड़ी, तमाड़, बुंडू और सोनाहातू प्रखंड का दौरा कर सभी प्रखंड कमिटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना और समीक्षा किया गया, साथ ही पार्टी की मजबुती के लिए सभी प्रखंडो का एक रिपोर्ट तैयार कर पार्टी सुप्रीमो को सौंपा जाएगा, ताकि संगठन को और भी अधीक धारदार बनाते हुए जनता के मुद्दों को सरकार के समक्ष जोरदार तरीके से रखा जा सके।
लगभग 5 लाख कार्यकर्ता और नेता अपने-अपने क्षेत्र के थानों में देंगे गिरफ्तारीः
जिला कार्य कारी अध्यक्ष ने आगे बताया कि, 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीय और नियोजन नीती लागू करने की मांग को लेकर आजसू के लाखों कार्यकर्ता विधानसभा घेराव करने के लिए पहुंच रहे थे, लेकिन राज्य सरकार के इशारे पर प्रशासन ने जगह-जगह पर बैरिकेडिंग लगाकर कार्यकर्ताओं को विधानसभा तक पहुंचने से रोका गया था, इसके अलावा आजसू के कार्यकर्ताओं को 6 मार्च से ही पुलिस ढूंढ-ढूंढ कर गिरफ्तार करने लगी और 10 हजार कार्यकर्ताओं को धारा 107 का नोटिश भी थमाया गया था। राज्य सरकार झारखंडियो की आवाज को दबाना चाहती है, लेकिन 14 अप्रैल को एक बार फिर आजसू के नेता और कार्यकर्ता लाखों की संख्या में थाने में गिरफ्तार देकर सात सूत्री मांग सरकार के समक्ष रखने का काम करेगी।
9 अप्रैल को किए गए तीन प्रखंडों के दौरा कार्यक्रम में जिला कार्यकारी अध्यक्ष, हकीम अंसारी, जिला प्रवक्ता रोशन लाल मुंडा, जितेंद्र सिंह, जलनाथ चौधरी, आज़म अंसारी , पारसनाथ महतो समेत कई लोग मौजूद थे।