आजसू ने प्रदेश के सभी प्रखंड मुख्यालयों में निकाला मशाल जुलूस, 7 मार्च को पार्टी करेगी विधानसभा का घेराव……

0
2

रिपोर्ट :- वसीम अकरम….

राँची: स्थानीय नीति, नियोजन नीति, और 1932 खतियान लागू कराने साथ ही बाहरी भाषाओं के विरोध में 7 मार्च को आजसू पार्टी विधानसभा का घेराव करेगी। इसी कड़ी में शनिवार को पूरे राज्य के हर प्रखण्डों के साथ साथ कांके प्रखंड में भी आजसू के कार्यकर्ताओं द्वारा मशाल जुलूस निकाला गया।

मौके पर मौजूद आजसू के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी ने कहा कि आजसू पार्टी 7 मार्च को स्थानीय नीति, नियोजन नीति और 1932 खतियान लागू कराने की मांग को लेकर विधानसभा घेराव करेगी। जब तक हेमंत सरकार 1932 खतियान के आधार पर स्थानीय नीति और नियोजन नीति लागू नहीं कराते तब तक आजसू पार्टी आंदोलन करते रहेगी।

वही मौके पर मौजूद रांची जिला कार्यकारी अध्यक्ष हकीम अंसारी ने कहा कि हेमंत सरकार राज्य की जनता को ठगने का काम किया है। चुनाव के वक्त झामुमो ने अपने मेनिफेस्टो पर 1932 खतियान, स्थानीय नीति, नियोजन नीति लागू कराने का वादा किया था। राज्य के जनता ने झामुमो को सत्ता पर लाई, लेकिन हेमंत सरकार सत्ता पर आने के बाद लोगों से किए गए वादे को भूल गई है। आजसू पार्टी उनके किए वादे को याद दिलाते हुए स्थानीय नीति, नियोजन नीति, 1932 खतियान लागू कराने की मांग करती हैं। अगर हेमन्त सोरेन 1932 खतियान लागू नहीं कर सकती तो, तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे और राज्य पर फिर से चुनाव कराएं। आजसू पार्टी झारखंडियों के हित में सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन कर रही हैं। और जब तक हमारी मांगे पूरा नहीं होता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

आज के मसाल जुलूस कार्यक्रम में केंद्रीय वारीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, केंद्रीय महासचिव राजेंद्र मेहता, केंद्रीय सचिव नईम अंसारी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष हकीम अंसारी, रूपलाल महतो, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, मजीबुल अंसारी, उपाध्यक्ष सफीउल्लाह अंसारी, अमित महतो, आमीन मंसूरी, अभिषेक राज हेरेंज, सूरज मिश्रा,कांके पश्चमी प्रखंड अध्यक्ष अमन लाल, पूर्वी प्रखंड अध्यक्ष राजन मुंडा, सचिव सुरेंद्र महतो, कार्यकारी अध्यक्ष पारस महतो, लबली कुमारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.