रांची और हजारीबाग के बाद कोरोना का तीसरा पोजिटिव मामला बोकारो से आया सामने….

0
5

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

रांची और हजारीबाग के बाद कोरोना का तीसरा पोजिटिव मामला बोकारो से आया सामने….

रांचीः रांची के हिन्दपीढ़ी, हजारीबाग के विष्णुगढ़ के बाद अब कोरोना का तीसरा कोरोना पोजिटिव का मामला बोकारो जिला के चंद्रपुरा प्रखंड स्थित तेलो गांव से आया है। बोकारो जिला के उपायुक्त मुकेश कुमार ने इस बात की पुष्टि कर दी है।

बांग्लादेश से लौटी है महिलाः

बताया जा रहा है कि महिला पिछले कुछ दिनों पूर्व बांग्लादेश अपने पति के साथ गई थी, और वहां से लौटने के बाद उसकी तबियत बिगड़ी. जांच करवाने पर कोरोना पोजिटिव पाया गया। हलांकि महिला में कोरोना का कोई भी लक्षण दिखाई नही पड़ा था, लेकिन कोरोना टेस्ट करवाने पर रिपोर्ट कोरोना पोजिटिव पाया गया।

पीड़ित महिला के घर और आसपास के क्षेत्रों को सैनिटाइज करने का काम जारीः

बोकारो जिला के उपायुक्त मुकेश कुमार ने आगे बताया कि चन्द्रपुरा प्रखंड के तेलो गांव को पूरी तरह सेनेटाईज्ड किया जा रहा है। घबराने की कोई बात नही, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। स्वास्थ्य विभाग की टीम वहां काम कर रही है। महिला से संपर्क की हिस्ट्री के अनुसार विभाग काम कर रहा है। आवश्यकता पड़ने पर अन्य लोगों के सैंपल की भी जांच कराई जाएगी।

https://youtu.be/rtBXPmwo6zE

Leave A Reply

Your email address will not be published.