पुलिस महकमें को बदनाम करने वाली खूंटी महिला थाना की प्रभारी, मीरा सिंह चढ़ी एसीबी के हत्थे….

0
4

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

खूंटीः खूंटी महिला थाना की प्रभारी मीरा सिंह गुरूवार को 15000 रुपये घुस लेते रंगे हांथ एसीबी के हत्थे चढ़ गयी। महिला थाना प्रभारी, मीरा सिंह को एसीबी ने खूंटी थाना परिसर में स्थित उनके चैंबर से ही गिरफ्तार किया, जिसके बाद उसे लेकर एसीबी रांची की सीधे रांची रवाना हो गई।

जानकारी के अनुसार खूंटी जिले के ही रहनी वाली गीतांजली तिडू नामक एक महिला ने एक व्यक्ति पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। इसी मामले में गीतांजली तिडू, महिला थाना प्रभारी, मीरा सिंह से इंसाफ दिलवाने की गुहार लगा रही थी। लेकिन महिला थाना प्रभारी, मीरा सिंह मामले पर लिपापोती करने में लगी हुई थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जिस शख्स पर यौन शोषण का आरोप लगा है, वो सरकारी कर्मचारी है और उसी सरकारी कर्मचारी से 15000 घुस लिया जा रहा था, तभी एसीबी की टीम ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। यौन शोषण का आरोपी व्यक्ति मीरा सिंह को उनके चैंबर में ही घुस दे रहा था

सुत्र ये भी बता रहे हैं कि मीरा सिंह पीड़ितों को न्याय दिलाने में कोई इंट्रेस्ट नही रखती थी, उसके लिए जो उसे चढ़ावा चढ़ाए, वो न्याय का हकदार है। अगर आरोपी व्यक्ति ही उसे उसके मन मुताबिक घुस दे दे, तो उसी के पक्ष में रिपोर्ट करती थी। कई पीड़ितों के ब्यान को वो बदल कर रिपोर्ट तैयार करने में भी माहिर रही है। विशेष कर यौन शोषण के मामले में मीरा कुमार, दोनों पक्ष से रुपया लेती थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.