Categories
अपराध

तिसरा थाना से महज कुछ दूरी पर युवक को मारी गोली, पूर्व डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह पर लगा आरोप……

9

रिपोर्ट:- अशोक कुमार….

धनबाद : धनबाद के तिसरा थाना क्षेत्र के गोलकडीह मोड़ के समीप देर रात अविनाश सिंह उर्फ सोनू नामक युवक को गोली मार दी गई। उसे दो गोली मारी गई है।एक गोली निकाल ली गई है, जबकि दूसरी गोली नही निकली है। गोली लगने के बाद उसे धनबाद के जालान अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी स्तिथि गंभीर देख डाक्टरों ने उसे दुर्गापुर मिशन अस्पताल रेफर कर दिया, जहां अभी भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

इस घटना को लेकर सोनू के भाई का आरोप है की गोली झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह के देवर एकलव्य सिंह ने मारी। फिलहाल मामले को लेकर एक बार फिर धनबाद के दोनो बाहुबलियों के बीच खटास पैदा हो गई। वही पुलिस मामले को लेकर गहन जांच पड़ताल कर रही है।

घटना को लेकर सोनू के भाई मोनू का कहना है की मेरा भाई सोनू घर से कुछ दूरी पर खड़ा था की उसी समय विधायक पूर्णिमा सिंह के देवर एकलव्य सिंह तीन चार गाड़ियों के साथ पहुंचे और गाड़ी से उतरते ही अंधाधुंध गोलीबारी करने लगे। इसी दौरान सोनू को दो गोली लगी। गोलीबारी करने के बाद सभी भाग खड़े हुए। वही घटना को लेकर कोयला तस्करी को लेकर विवाद भी बताया जा रहा है। फिलहाल यह जांच का विषय है।

आप को बताते चले की सोनू के पिता दिनेश सिंह जनता मजदूर संघ (कुंती गुट) गोलकडीह के शाखा सचिव है। जबकि आरोप रघुकुल के छोटे शहजादे एकलव्य सिंह पर लगा है। धनबाद में यूनियन और कोल कारोबार को लेकर दोनों घरानों में रह- रह कर विवाद होता रहा है। इसके अलावा नीरज सिंह हत्याकांड, रंजय सिंह हत्याकांड को लेकर भी दोनों घरानों के बीच तनाव बना हुआ है। अब इस घटना के बाद दोनों घरानों में दूरियां और भी बढ़ गई। वहीं इस घटना को लेकर अवैध कोयले का कारोबार की बात भी सामने आ रही है। जिसमे कोई मुकेश नामक युवक का नाम दबी जुबान से लोगो के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।फिलहाल यह पुलिसिया जांच के बाद पता चलेगा की घटना की सच्ची कहानी आखिर क्या है।

वही इस घटना के बाद सिंह मेंसन के सिद्धार्थ गौतम अस्पताल पहुंच पूरे मामले पर अपनी नजर जमाए हुए है। जबकि पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच जांच पड़ताल कर रहें है।

By taazakhabar

"TAAZA KHABAR JHARKHAND" is the latest news cum entertainment website to be extracted from Jharkhand, Ranchi. which keeps the news of all the districts of Jharkhand. Our website gives priority to news related to public issues.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *