नामकुम प्रखंड के 82 किसानों को अबतक नही किया गया है धान की राशि का भुगतान…

0
6

ब्यूरो रिपोर्ट…

रांचीः सोमवार को नामकुम प्रखंड के किसानो ने जिला परिषद् सदस्य सह भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की  अध्यक्ष, आरती कुजूर के समक्ष अपनी समस्या रखी। नामकुम प्रखंड, राजाउलातु पंचायत के  हुआंगहातु क्षेत्र में भ्रमण के दौरान किसानों ने बताया कि, नामकुम प्रखंड स्थित लैम्पस में किसानों ने अपना धान दिया था, तब  लैम्प्स द्वारा धान बिक्री करने वाले किसानों से कहा गया था कि, 15 दिनों के अंदर राशि का भुगतान हो जायेगा, लेकिन 6 माह गुजर जाने के बाद भी धान की राशि का भुगतान किसानों को अब तक नहीं किया गया है।

धान रोपाई में किसानों को हो रही है परेशानीः

किसानों ने जिप सदस्य आरती कुजूर को बताया कि, इतनी बड़ी महामारी में भी सरकार किसानों को धान की राशि का भुगतान नहीं किया है और वर्तमान में खेतों की जुताई से लेकर धान का बीड़ा तैयार करना है, फिर बीड़ा तैयार होने के बाद मजदूरों से धान की रोपाई भी करवानी है, लेकिन किसानों के पास पैसा ही नही है, ऐसे समय में भी यदि सरकार पैसा नहीं देगी तो किसानों के समक्ष भूखो मरने और भीख मांगने के अलावा की दूसरा रास्ता नही बचता है। किसानों ने कहा कि यदि दो दिनों के अंदर किसानों को राशि का भुगतान नहीं किया जाता है तो, प्रखंड कार्यालय के सामने धरना देने के लिए किसान बाध्य हो जाएंगे।

किसानों की समस्या से विभाग को अवगत करवाया गया हैः

किसानों की समस्या के बाबत नामकुम प्रखंड के लैम्प्स प्रबंधक से बात करने पर बताया कि नामकुम प्रखंड के 82 किसानों का धान की राशि किसानों को दिया जाना है। इस सम्बन्ध में जिला में पत्राचार किया गया है। फण्ड आते ही किसानों को राशि का भुगतान कर दिया जायेगा।

मौके पर कुटियातु पंचायत कि पंचायत समिति सदस्य अंजली लकड़ा, जादो मुंडा, शिबू मुंडा, गोस्नर लकड़ा समेत कई किसान भी उपास्थित थें।

https://youtu.be/8_uT2fgAHfE

Leave A Reply

Your email address will not be published.