झारखंड में 4 और नए कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि, आंकड़ा बढ़कर हुआ 38…

0
6

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

राँची: झारखंड में रविवार को 4 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की शिनाख्त के बाद, अब झारखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 38 हो चुकी है, जिसमें से तीन मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। रविवार को आई 4 लोगों की पॉजिटव रिपोर्ट में 1 सिमडेगा, 1 बेड़ो और 2 लोग रांची जिला अन्तर्गत हिन्दपीढ़ी थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। सिमडेगा में कोरोना पॉजिटिव का यह दूसरा मामला है। रविवार को रिम्स में फर्स्ट लॉट के 93 सैंपल की जांच की गई, जिनमें 89 सैंपल निगेटिव पाये गये और 4 पॉजिटिव।

वहीं दूसरी तरफ शनिवार को रांची के बरियातु रोड़ निवासी रिटायर्ड डीडीसी की दिल्ली के वेदांता हॉस्पिटल में मौत हो गई। रांची से दिल्ली ले जाने के बाद दिल्ली में ही उनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी, बाद में इनकी भी मृत्यु हो गई। रिटायर्ड डीडीसी का रांची के कई अस्पतालों में ईलाज हुआ था और उनका आवास भी रांची में ही है, जिस कारन उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान रांची जिला प्रशासन द्वारा जोर शोर से की जा रही है। इसी को लेकर उपायुक्त रांची, राय महिमापत रे ने बरियातु रोड़ स्थित लेक व्यू नर्सिंग होम और  मधुमती अपार्टमेंट का निरीक्षण किया।

लेक व्यू नर्सिंग होम में स्वाबिंग का कार्य चल रहा है। उपायुक्त ने स्वाबिंग का काम करने वाले डॉक्टरों से बात की और उन्हें सभी लोगों से संपर्क करने के लिए कहा। कांटेक्ट ट्रेसिंग के लिए नर्सिंग होम के चिकित्सकों से भी जानकारी ली गई। उपायुक्त ने मधुमती अपार्टमेंट का भी निरीक्षण करते हुए स्वाबिंग कार्य का जायजा लिया और यहां भी कांटेक्ट ट्रेसिंग के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.