बुड़मू में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जंयति के अवसर पर गरीबों के बीच 300 कंबल का किया गया वितरण

0
10

रिपोर्ट- अन्नू साहू, बुड़मू…

रांची(बुड़मू प्रखंड)- सोमवार को बुढ़मू प्रखंड के हेसलपिड़ी गाँव में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जयंती समारोह मनाया गया। इस अवसर पर झारखण्ड युवा विकास मंच के द्वारा 300 वृद्ध एवं असहाय महिला और पुरुषों के बीच कम्बल वितरण किया गया। पिछले कई वर्षों मंच के द्वारा कंबल का वितरण किया जाता रहा है।

जयंति समारोह कार्यक्रम में रांची के पूर्व सांसद, रामटहल चौधरी, पूर्व जिला परिषद् उपाध्यक्ष़ पार्वती देवी एवं कुरमी विकास परिषद् के केन्द्रीय अध्यक्ष रणधीर कुमार चौधरी, वैश्य समाज के उपाध्यक्ष हरिनाथ साहू, जिप सदस्या कांके सुषमा देवी, कुर्मी विकास परिषद के महासचिव राज कुमार महतो,  आजसू के जिला सचिव संजय लाल महतो, कुर्मी विकास मोर्चा के बुढ़मू प्रखंड अध्यक्ष ललित महतो,  मुखिया कुशेन्दर पाहन समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

कार्यक्रम से पूर्व सभी अतिथियों द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। इसके बाद कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुखिया सह कुर्मी विकास परिषद् के बुढ़मू महामंत्री सोना लाल महतो व संचालन झारखंड युवा विकास मंच के अध्यक्ष राजेन्द्र महतो द्वारा किया गया।  कार्यक्रम में सभी अतिथियों को अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर  स्वागत किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि, राम टहल चौधरी ने कहा कि हर वर्ष सुभाषचन्द्र वबोस की जयंति के अवसर पर गरीब असहायों के बीच कंबल का वितरण किया जाता है। इस वर्ष 300 कंबल का वितरण किया गया है। हम सभी को संकल्प लेना होगा की हम सभी बुजुर्ग माता एवं पिताओं की सेवा करें। समाज में जितनी भी बुराइयां है, उसे दूर करने का काम करें, ताकि हमारे बच्चों का भविष्य उज्जवल हो और एक बेहतर समाज का निर्माण हो सके।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मंच के अध्यक्ष राजेन्द्र महतो, महासचिव राज कुमार महतो, कार्यकारी रूप लाल महतो, उपाध्यक्ष रेखा देवी, तुलसी महतो, सचिव दिनेश महतो, कोषाध्यक्ष अनिल महतो, रामदयाल महतो, ललित महतो, सरिता देवी, उर्मिला देवी, बाबू लाल महतो, उपेन्दर महतो, अजय महतो, समेत कई लोगों का सराहनिय योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.