आईडी ब्लास्ट में 3 जवान शहीद, 10 जवान घायल, सीएम ने दी माओवादियों को चेतावनी….

0
6

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

राँची : चाईबासा में सीपीआई माओवादियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। माओवादियों ने सर्च ऑपरेशन पर निकले सुरक्षा बलों पर आइईडी विस्फोट किया, जिसमें 3 जवान शहीद हो गएं और लगभग 10 जवान घायल हो गए हैं। दो जवानों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई और एक जवान की मौत ईलाज के दौरान हुई। घायल जवानों का ईलाज मेडिका अस्पताल में चल रहा है।

गंभीर रूप से घायल जवानों मे 1. कांस्टेबल दीप टोपनो (खूंटी) 2. कांस्टेबल निक्कू उरांव (लातेहार) को इलाज के लिए रांची लाया गया। शहीद जवानों में कांस्टेबल हार्डवर शाह (पलामू), कांस्टेबल किरण सुरीन (सिमडेगा),  हेड कांस्टेबल देवेंद्र कुमार पंडित (गोड्डा) शामिल है।

घटना के समय सर्च ऑपरेशन चला रहे थें जवानः

आईईडी ब्लास्ट टोकलो थाना क्षेत्र के लांजी जंगल में किया गया था। शहीद हुए जवान झारखंड जगुआर के थें। फिलहाल घटनास्थल के आसपास भारी संख्या में सुरक्षा बलों के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घायलों से मुलाकात करने मेडिका अस्पताल पहुंचे राज्य पुलिस के मुखिया, नीरज सिन्हा ने घटना की पुष्टि की है।

अभी भी वक्त है मुख्यधारा में लौट जाएं नक्सलीः हेमंत सोरेन, सीएम

इधर घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री, हेमंत सोरेन ने सीपीआई माओवादियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि, अभी भी वक्त है, नक्सली मुख्य धारा से जुड़ें, इस तरह की घटना को वे ज्यादा दिनों तक अंजाम नहीं दे सकते हैं। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद जवानों के परिवार वालों के साथ झारखंड सरकार खड़ी है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व भी गुमला जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए आइईडी विस्फोट में एक जवान शहीद हो चुके हैं।

शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलिः

गुरुवार की शायं राजधानी रांची के सुकुरहुट्टू स्थित जगुआर मुख्यालय में शहीद जवानों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पुरा माहौल गमगीन रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.