तेज रफ्तार स्कार्पियो घुसा, घर क्षत्तिग्रस्त, तीन गंभीर रुप से घायल, नशे में स्कोर्पियो चला रहा था चालक…

0
5

रिपोर्ट- अन्नू साहू…
तेज रफ्तार स्कार्पियो घुसा, घर क्षत्तिग्रस्त, तीन गंभीर रुप से घायल, नशे में स्कोर्पियो चला रहा था चालक…
रांचीः बुढ़मू प्रखंड के ठाकुरगांव थाना क्षेत्र स्थित बैंक मोड़ के समीप तेज रफ्तार स्कॉपियो संतुलन बिगड़ने के बाद एक घर में घुसा, जिसमें तीन लोग घायल हो गएं। घटना के बाद नशे में धुत्त स्कोर्पियो चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि, स्कोर्पियो चालक नशे में स्कोर्पियो चला रहा था। स्कोर्पियो के अंदर से बीयर का आधा दर्जन केन भी बरामद किया गया है। स्कोर्पियो पहले घर के बाहर खड़े एक मोटरसाईकल को अपनी चपेत में लिया फिर घर का दीवार तोड़ते हुए घर में प्रवेश कर गया, जिससे घर तो क्षत्तिग्रस्त हुआ ही घर के अंदर रखे सामान भी पुरी तरह कबाड़ में तब्दील हो गया।
स्कार्पियो का नंबर UP 52 Ak 5691 है। पुलिस मौके पर पहुँच कर नशे में धुत्त स्कोर्पियो चालक को गिरफ्तार कर थाना ले गई। इस घटना में घर के मालिक शहदेव शाहू, उनका बेटा अनिल साहू, सुनील साहू और 6 वर्ष की एक बच्ची घायल हुई है। घायलों का ईलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। पुछताछ में वाहन चालक ने बताया कि वाहन लेकर वह यूपी के देवरिया जिला जा रहा था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.